फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Shyam Mandal took out Shri Shyam Dhwaja Yatra in the city

Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम मंडल ने शहर में निकाली श्री श्याम ध्वजा यात्रा

Tue, 12 Mar 2024 11:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Mandal took out Shri Shyam Dhwaja Yatra in the city
महेंद्रगढ़। श्री श्याम मंडल महेंद्रगढ़ की ओर से सोमवार को 36वीं श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। शहर से 61 श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ जो 15 मार्च को सुबह चार बजे बाबा श्याम के चरणों में ध्वजा अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

श्याम भक्त मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे 11 हट्टा बाजार के कटला मोहल्ले में स्थित श्री गोपाल मंदिर से प्रारंभ हुई और भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी मार्ग, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक सहित शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री गोपाल मंदिर में पहुंची। भिवानी से आए श्याम भक्त फतेहचंद वशिष्ठ के सानिध्य में श्री श्याम मंडल महेंद्रगढ़ व समस्त श्याम भक्तों की ओर से ध्वजा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुए। श्री श्याम मंडल द्वारा बनाई गई श्री श्याम बाबा की अलौकिक शृंगार के साथ भव्य झांकी भी निकाली गई। इस दौरान रास्ते में इस ध्वजा यात्रा के दौरान भक्तों पर पुष्प वर्षा व इत्र का छिड़काव कर स्वागत करते हुए ठंडाई भी पिलाई गई। प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने बताया कि इस ध्वजा यात्रा का पहला पड़ाव सोमवार रात नारनौल में होगा तत्पश्चात निजामपुर, डाबला, श्रीमाधोपुर, रींगस होते हुए यह पैदल निशान यात्रा खाटू धाम पहुंचेगी। 15 मार्च को सुबह ब्रह्म मुहूर्त के समय सभी श्याम भक्त अपनी-अपनी निशान बाबा के चरणों में अर्पित करेंगे। 20 व 21 मार्च को बाबा का विशाल मेला रहेगा जो पूरे फाल्गुन मास चलेगा। इस अवसर पर एडवोकेट बुद्धि प्रकाश वशिष्ठ, मुरारीलाल अग्रवाल, रामबाबू पंसारी, सुनील गोयल, पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed