फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Ram broke Shiva's bow; Sita placed the wedding garland around his neck.

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

Wed, 14 Oct 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram broke Shiva's bow; Sita placed the wedding garland around his neck.
फोटो संख्या:-66 श्री हनुमान रामलीला में विश्वामित्र के लिए फूल तोड़ते हुए राम व लक्ष्मण। संवाद
महेंद्रगढ़। पुष्प वाटिका में सीता-राम की पहली झलक के बाद राजा जनक का दरबार सजा। एक-एक कर कई राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, पर कोई उसे हिला तक न सका। तभी श्रीराम आगे बढ़े और पलक झपकते ही धनुष तोड़ दिया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

माता सीता ने वरमाला पहनाकर उन्हें पति रूप में वरण किया। धनुष टूटने की खबर सुनते ही क्रोध में तमतमाए परशुराम दरबार में पहुंचे। उनके रौद्र रूप ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि श्री हनुमान रामलीला में बीती रात सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे जबकि अध्यक्षता पार्षद सोनू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन में भूपसिंह सोनी (रावण), गौरा (राम), प्रथम भारद्वाज (लक्ष्मण), जितेंद्र प्रजापत (सीता), राजेश सैनी (जनक), योगेश शर्मा (विश्वामित्र), जितेंद्र चौधरी (परशुराम) और संजय बाछोदिया (सत्यानंद) ने दमदार अभिनय किया। इस मौके पर निदेशक डॉ. मोनू सैन, होशियार सिंह सैनी, कैलाश सैनी, कमल सैनी, शेरसिंह मोयल, जयसिंह व डांसर निशु मौजूद रहे।
--------------
फोटो संख्या: 67
एक दिव्य बाण और ढेर हुई ताड़का
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद के शक्तिपीठ रंगमंच पर सोमवार को चतुर्थ रजनी में ताड़का वध लीला का भव्य मंचन हुआ। ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसी ताड़का और उसके साथियों की ओर से विघ्न डालने पर विश्वामित्र महाराज दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं। वन मार्ग में भगवान श्री राम द्वारा अहिल्या का उद्धार किया जाता है और अंत में एक ही दिव्य बाण से राक्षसी ताड़का का वध कर आश्रम को भयमुक्त किया जाता है। अत्याधुनिक मंच सज्जा, लाइट और ध्वनि प्रभाव के बीच कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताड़का के भयानक स्वरूप और श्री राम के पराक्रम के दृश्य को दर्शकों ने खूब सराहा। संवाद
--------------
फोटो संख्या: 68
परशुराम के क्रोध से कांप उठा राजदरबार
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से सोमवार रात सिद्धपीठ रंगमंच पर धनुष यज्ञ एवं राम विवाह लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी डालू बसई सिंह, अध्यक्ष मनोज गौतम और विशिष्ट अतिथि कुलदीप सुरजनवास रहे। पुष्प वाटिका में सीता-राम मिलन के बाद श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा तो पंडाल जयकारों से गूंज उठा। सीता ने वरमाला पहनाकर उन्हें वरण किया। क्रोधित परशुराम के रौद्र रूप से राजदरबार में सन्नाटा छा गया, वहीं परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर खूब तालियां बजीं। रावण-बाणासुर संवाद भी प्रभावशाली रहा। सुरेश गोस्वामी (राम), मानव यादव (सीता), नीरज तिवाड़ी (लक्ष्मण), साहिल वर्मा (जनक), अजय गोस्वामी (परशुराम), मुकेश सैनी (विश्वामित्र), राहुल यादव (रावण), गोविंदराम सैनी (बाणासुर) व पंकज सैनी (वीरमणि) ने अभिनय किया। संवाद

-----------
श्रीराम के एक बाण से ढेर हुई ताड़का
कनीना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर सोमवार रात ताड़का वध का रोमांचक मंचन हुआ। श्रीराम के बाण से ताड़का का अंत होते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मारीच सौ योजन दूर जा गिरा, जबकि सुबाहु मारा गया। श्रीकृष्ण गोशाला के पूर्व प्रधान भगत सिंह यादव ने कमेटी को 1.11 लाख रुपये दिए। गोपी (राम), हर्ष (लक्ष्मण), नितिन टिंकू सिंगला (ताड़का), सत्यप्रकाश महरौलिया (विश्वामित्र), डॉ. राहुल शर्मा (दशरथ), अमित जांगड़ा (मारीच), दिनेश जांगड़ा (सुबाहु) व सुरेश कपूर (वशिष्ठ) ने अभिनय किया। संवाद

फोटो संख्या:-66 श्री हनुमान रामलीला में विश्वामित्र के लिए फूल तोड़ते हुए राम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो संख्या:-66 श्री हनुमान रामलीला में विश्वामित्र के लिए फूल तोड़ते हुए राम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो संख्या:-66 श्री हनुमान रामलीला में विश्वामित्र के लिए फूल तोड़ते हुए राम व लक्ष्मण। संवाद

फोटो संख्या:-66 श्री हनुमान रामलीला में विश्वामित्र के लिए फूल तोड़ते हुए राम व लक्ष्मण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed