फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shortcomings revealed in survey: lack of dustbins and cleaning in the city; impact on ranking inevitable.

Mahendragarh-Narnaul News: सर्वे में सामने आईं खामियां, शहर में डस्टबिन न सफाई, रैंकिंग पर असर तय

Fri, 26 Jun 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shortcomings revealed in survey: lack of dustbins and cleaning in the city; impact on ranking inevitable.
फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में शुक्रवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की दो टीमें पहुंचीं। टीमों ने शहर के अलग-अलग वार्डों, सार्वजनिक शौचालयों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह कचरे के ढेर, डस्टबिन की कमी और बदहाल शौचालय मिले। अब इन निरीक्षणों के आधार पर शहर की स्वच्छता रैंकिंग तय होगी।
विज्ञापन

इस दौरान एक टीम ऑटो टीपर के साथ वार्डों में पहुंची और लोगों से कचरा डस्टबिन में डालने के लिए कहा गया। इसी दौरान कर्मचारी भी हाथों में डस्टबिन लेकर लोगों को जागरूक करते दिखे। हालांकि, शहर में कई मुख्य स्थानों पर डस्टबिन की कमी साफ नजर आई और घरों में भी कचरा निस्तारण को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन

दूसरी टीम ने सार्वजनिक शौचालयों की जांच की। किला के सामने स्थित शौचालय पिछले तीन महीनों से बंद पाया गया जिसे हाल ही में साफ कर केवल सर्वे के लिए तैयार किया गया था। वहीं, बस स्टैंड और नगर पालिका कार्यालय के शौचालयों की हालत भी खराब मिली। कई जगह टोंटियां टूटी हुई थीं और गंदगी फैली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि मोहल्ले में भी सड़क किनारे कचरे का ढेर और बदबू की स्थिति ने टीम का ध्यान खींचा। शहर के डंपिंग प्वॉइंटों पर भी डस्टबिन नहीं रखे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग प्वॉइंट हटाने की घोषणा तो की गई थी लेकिन जागरूकता के लिए कोई डोर-टू-डोर अभियान नहीं चलाया गया।
----------
दो दिन चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण
केंद्र सरकार से पहुंची दो टीमें शहर में दो दिन ठहरेंगी और स्वच्छता के सभी मानकों का सर्वेक्षण करेंगी। इस दौरान कचरा निस्तारण, कचरा प्रबंधन, गलियों व नालियों की स्थिति, घरों व सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की स्थिति, खुले में शौच, शौचालय की स्थिति, उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना व कार्रवाई, लोगों की पोर्टल पर शिकायतें और समाधान, लोगों की ऑनलाइन रेटिंग की जांच की जाएगी।

----------
वर्जन:
शहर में सफाई व्यवस्था ठीक की जा रही है और डंपिंग प्वॉइंटों पर कचरा न डालने के लिए ऑटो टीपर से भी लोगों को जागरूक किया गया है। अब टीम दो दिन तक सर्वेक्षण करेगी और शहर को स्वच्छता में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद

फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद

फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद

फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद

फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद

फोटो-52किला के सामने शौचालय का सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article