{"_id":"6a40064239b700fc4a041637","slug":"shortage-of-roadways-buses-on-the-mahendragarh-rewari-route-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127737-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रूट पर रोडवेज बसों का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रूट पर रोडवेज बसों का अभाव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के बीच रोज हजारों यात्री आवागमन करते हैं लेकिन इस मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या पर्याप्त नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण लोगों को या तो लंबे समय तक बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है।
इस रूट पर महेंद्रगढ़ डिपो की केवल दो, रेवाड़ी डिपो की करीब छह व सहकारी समिति की करीब 10 बसें संचालित हो रही हैं। बसों की संख्या यात्रियों की मांग के मुकाबले काफी कम है। सुबह और शाम के समय जब नौकरीपेशा, विद्यार्थी और अन्य यात्री बड़ी संख्या में सफर करते हैं तब अधिकांश बसें पूरी तरह भर जाती हैं।
कई बार यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है जबकि कई यात्रियों को बस में जगह नहीं मिलने पर अगली बस का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बसों की कमी का सबसे अधिक असर प्रतिदिन रेवाड़ी आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बुजुर्गाें को निजी बसों में पूरा किराया देना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग जिले का सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इसके बावजूद इस रूट पर पर्याप्त रोडवेज बसें उपलब्ध नहीं हैं।
यात्रियों ने विभाग से मांग की है कि महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू किए जाएं। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी और सुरक्षित व किफायती सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
महेंद्रगढ़ सब डिपों के लिए 50 अतिरिक्त बसों की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। जैसे ही बसे सब डिपों में पहुंच जाएगी वैसे ही बसों का रूट पर चलाया जाएगा। तब तक रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बसों का अतिरिक्त फेरे बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़