फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers upset due to water filled on the road, protested and demanded solution

सड़क पर भरे पानी से दुकानदार परेशान, रोष प्रदर्शन कर की समाधान की मांग की

Tue, 11 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers upset due to water filled on the road, protested and demanded solution
खोखा मार्केट सतनाली में सड़क पर भरे पानी को लेकर रोष प्रकट करते दुकानदार। संवाद - फोटो : Narnol
कस्बे के खोखा मार्केट में नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण गंदे पानी की समस्या से परेशान दुकानदारों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर सफाई की मांग उठाई है। मार्केट के दुकानदारों द्वारा पंचायती राज विभाग को बार-बार समस्या से अवगत करवाए जाने के बाद भी समस्या का समाधान न किए जाने के कारण उनमें भारी रोष है। खोखा मार्केट के दुकानदारों ने पंचायती राज विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

खोखा मार्केट के प्रधान ईश्वर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि खोखा मार्केट में सीवरेज लाइन डाली गई थी जिसके बाद से रास्ता ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है। इस रास्ते को लंबे समय से ठीक नहीं करवाया जा रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहनों के गुजरने से पानी के छींटे दुकानों के अंदर तक पहुंच जाते हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के अभाव में नालियों का गंदा पानी भी रास्ते पर बह रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रास्ते पर जमा कीचड़ लोगों की परेेेशानी बढ़ा रहा है। बारिश होने के कारण हालात और अधिक खराब हो गए हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को अनेक बार अवगत करवाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे है। इस मौके पर बिल्लू पटवा, मुकेश, कृष्ण शर्मा, रोशन सिंह, सुमित कुमार, राकेश गोठवाल अनेक दुकानदार मौजूद थे। मामले को लेकर पंचायत सेक्रेटरी मदन लाल से बात की तो उन्होंने ने बताया कि कस्बे में सफाई अभियान जारी है। खोखा मार्केट में भी सफाई व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed