फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers and common people are troubled due to the dilapidated condition of Cinema Road for the last four years.

Mahendragarh-Narnaul News: चार वर्षों से सिनेमा रोड जर्जर होने से दुकानदार व आमजन परेशान

Thu, 05 Mar 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and common people are troubled due to the dilapidated condition of Cinema Road for the last four years.
फोटो संख्या:60- राजीव खुराना
महेंद्रगढ़। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल सिनेमा रोड की हालत पिछले चार वर्षों से जर्जर बनी हुई है जिससे दुकानदार व आमजन परेशान हैं। मुख्य बाजार को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। अब तक स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर दो सरकारी बैंक व 10 बड़े शोरूम भी हैं। दुकानदारों का कहना है कि खराब मार्ग के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। धूल और गड्ढों के कारण लोग इस मार्ग से गुजरने से बचते हैं जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार इस बारे में नगर पालिका को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सात वर्ष पहले नगर पालिका की ओर से मार्ग के बीचों-बीच टाइलें बिछाई गई थी ताकि मार्ग को सुगम बनाया जा सके। गुणवत्ता में कमी के चलते वे टाइलें भी अब उखड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय कर्मी व बाजार आने वाले ग्राहक सभी को जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने नपा प्रशासन से मांग की है कि सिनेमा रोड का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए।
-----------
मार्ग टूटा होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ मार्ग के बीच में सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है। जिसके कारण गड्ढों में पानी भर जाता है और पानी दुकान के सामने भर जाता है। नपा को इस मार्ग का तुरंत प्रभाव से निर्माण करना चाहिए। -आशोक यादव, दुकानदार।
-----------
टूटे मार्ग के कारण जब यहां से वाहन गुजरते हैं तब धूल दुकानों में घुस जाती है। यह शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। यहां से 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। टूटा मार्ग होने के कारण उनको भी परेशानी होती है। नपा इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। -राजीव खुराना, दुकानदार

-------
- वर्जन:
शहर में कई जगहों पर मार्ग व गलियों के निर्माण का काम चल रहा है। जो मार्ग बदहाल अवस्था में हैं जल्द ही उनकी मरम्मत व नव निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही टेंडर लगवाकर इनका निर्माण कराया जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- राजीव खुराना

फोटो संख्या:60- राजीव खुराना

फोटो संख्या:60- राजीव खुराना

फोटो संख्या:60- राजीव खुराना

फोटो संख्या:60- राजीव खुराना

फोटो संख्या:60- राजीव खुराना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed