फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   shopkeeper, strike, ctm, dimand, latter, thief

दुकानें बंद रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper, strike, ctm, dimand, latter, thief
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
दी मोबाइल विक्रेता संघ नारनौल व हरियाणा व्यापार मंडल ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के विरोध में बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर सीटीएम सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। वहीं गत दिनों मोबाइल की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के बाद अभी तक माल बरामद न किए जाने के विरोध में मोबाइल विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को बंद रख रोष प्रकट भी किया।
विज्ञापन

दी नारनौल मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन व व्यापारी मंडल के सदस्य बुधवार सुबह  करीब दस बजे स्थानीय चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। जिसकी अगवाई दी मोबाइल यूनियन के प्रधान अरुण जैन व हरियाणा व्यापार मंडल तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बजरंग लाल ने की। इसके पश्चात सभी दुकानदार प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने  उपायुक्त की अनुपस्थित में सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अरुण जैन एवं जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि शहर में लगातार चोरियां हो रही है। पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। पिछले दिनों सागर मोबाइल शाप में लाखों रुपए के मोबाइल चोरी को लेकर व्यापार मंडल के लोग एवं यूनियन  मोबाइल के प्रधान जिला पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिले थे। जिस पर एसपी ने चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 6 दिन  बीत जाने के बाद भी चोरों का सुराग मिलना तो दूर की बात 19 दिसंबर को सिंघाना रोड स्थित बालाजी बैटरी की दुकान में लाखों की बैटरी चोरी हो गई।  इससे पूर्व भी पुल बजार मन्दिर में ठाकुर जी की अष्ट धातु की मूर्ति भी चोरी हुई थी, जो आज तक बरामद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण जैन ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर-अंदर चोरों को गिरफ्तार करने का अल्मटीमेटम दिया, कहा कि अगर एक सप्ताह तक चोरों की  गिरफ्तारी नहीं हुई, तो मोबाइल यूनियन के व्यापारी एवं व्यापार मंडल के  जिला एवं शहरी पदाधिकारी एक दिन का सांकेतिक धरना देंगे। इस मौके पर नगर  परिषद के पूर्व चेयरमैन किशन चौधरी ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। इस  मौके पर पंजाबी सभा के प्रधान देशराज, सुरेन्द्र गुप्ता, उपप्रधान सीताराम  सर्राफ, विक्रांत नरुला, जिला महासचिव बेगराज गोयल, शहरी प्रधान सुदर्शन  बंसल, महासचिव संजय गर्ग, सचिव मनीष संघी, सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा, नरेश  डरोलिया, मोबाइल यूनियन से मुकेश महता, रवि तनेजा, वरुण सिंघल, सूरज  निर्मल, मुकेश मित्तल, नीरज अग्रवाल, कमल अग्रवाल, मोनू सचदेवा, संदेश  बतरा, सागर बतरा, विक्की सोनी, समीर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हेमंत शर्मा,  मनीष डूडेजा, शंकर धमीजा, समीर सर्राफ, नरेश संघी, मोनू राजपूत, एवं बड़ी  संख्या में मोबाइल व्यापारी उपस्थित थे।

  -दुकानें बंद रहने से हुई लोगों  को परेशानी
मोबाइल विक्रेताओं द्वारा मोबाइल की दुकानें बंद रखने के कारण बुधवार को लोगों को परेशानी भी हुई। कई लोग बिना रिचार्ज कराये लौट गए  तो कई लोग अपने फोन को ठीक कराने आए थे, जो मोबाइल की दुकान बंद होने से मायूस हुए। वहीं शहर के अंदर स्थित कई दुकानें बुधवार शाम को खुली भी दिखाई  दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed