फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   shop keepar, bussness man, form, machin, poc

व्यापारियों-दुकानदारों के भरवाए गए पीओएस मशीन फार्म

Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए वीरवार को स्थानीय अनाज मंडी में स्थित मार्केटिंग कमेटी के कार्यालय में व्यापारियों और दुकानदारों ने पीओएस मशीन के लिए फार्म भरे। इस मौके पर व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैश रहित आर्थिक व्यवस्था करने के लिए व्यापारियों का अहम रोल है। मंडी में आने वाले किसानों को ई-करेंसी या चैक से भुगतान करने में कुछ परेशानियां आएंगी। शुरू में किसान इसे स्वीकार करने में हिचकिचाएंगे,
विज्ञापन

लेकिन बाद में जब इसके लाभ का पता चलेगा तो किसान भी धीरे-धीरे प्रधानमंत्री के इस अभियान के साथ जरूर जुड़ेगा।
इस मौके पर व्यापारियों ने लीड मैनेजर एसडी पाठक के सामने कई समस्याएं रखी।

उन्होंने चेक के तुरंत भुगतान की व्यवस्था करने तथा राजस्थान की पार्टी के चेक में लगने वाले समय को कम करने की मांग रखी। इसके अलावा करंट खाते में 50 हजार रुपये नकदी उपलब्ध कराने की मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से व्यापार में 10 गुणा बढ़ोतरी होगी। शुरू में कुछ दिन  समस्या आएगी लेकिन बाद में देश की दिशा बदलने में यही योजना कारगर साबित होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ई-करेंसी उपयोग करने के विकल्प के पंपलेट्स व्यापारियों को बांटे गए।
इसमें आधार कार्ड  एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, पीओएस, यूपीआई, ई-वालेट तथा यूएसएसडी आदि विकल्प चुनने के तरीके समझाए गए थे। इस मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव अशोक कुमार यादव के अलावा व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद थे।
फोटो = नारनौल में व्यापारियों की बैठक लेते गोपाल शरण गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed