फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shiva's decoration at the Aghornath Shiva temple on the occasion of Mahashivratri

Mahendragarh-Narnaul News: महाशिवरात्रि को लेकर औघड़नाथ शिवालय में शिव का शृंगार

Fri, 13 Feb 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shiva's decoration at the Aghornath Shiva temple on the occasion of Mahashivratri
फोटो नंबर-24ओघड़नाथ ​शिवालय में किया गया ​शिवलिंग का श्रृंगार। संवाद
नारनौल। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर के औघड़नाथ शिवालय में भगवान शंकर का विशेष शृंगार किया जा रहा है। शिवालय में शुक्रवार को भी भगवान शंकर का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

भगवान शंकर का शृंगार सात फरवरी से रोजाना कुछ बच्चों व युवाओं की टीम की ओर से किया जाता है। शिवालय में इस शृंगार को देखने के लिए रोजाना शाम को भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि यह पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की मध्य रात्रि व्यापिनी चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आचार्य ने बताया कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 बजे आरंभ हो रही है जो अगले दिन यानी 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में निशीथ काल और प्रदोष काल को देखते हुए महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर निशीथ काल और प्रदोष काल विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल के समय भोलेनाथ नंदी और अपने गणों के साथ भ्रमण कर रहे होते हैं। उस समय वह अपने तीसरे नेत्र से संपूर्ण संसार को देख रहे होते हैं।
शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त-
प्रातः 05:21 से 06:12 तक
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:18 से 01:02 तक
निशीथ काल का मुहूर्त-
मध्य 12:14 से लेकर मध्य रात्रि 01:08 तक
प्रदोष काल पूजा समय –
शाम 6:00 बजे से रात 8:38 बजे के बीच
महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर का पूजन मुहूर्त
प्रथम प्रहर-
शाम 06:15 से रात 09:27 तक
द्वितीय प्रहर- रात 09:27 से अर्धरात्रि 12:36 तक
तृतीय प्रहर- देर रात 12:36 से सुबह 03:47 तक
चतुर्थ प्रहर- 16 फरवरी 2026, सुबह 03:47 से 06:59 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed