फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sheeshnath Maharaj gave up his life in the temple Deroli Ahir

शीशनाथ महाराज ने मंदिर डेरोली अहीर में त्यागे प्राण

Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sheeshnath Maharaj gave up his life in the temple Deroli Ahir
सीहमा। खंड के गांव डेरोली अहीर के बाबा खेतानाथ मंदिर में आयोजित भंडारे के बाद वहां पहुंचे बाबा नोमिनाथ सीहमा के शिष्य बाबा शीलनाथ ने अंतिम श्वास ली। राजबीर यादव ने बताया कि बाबा खेतानाथ मंदिर में 2 जून को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र के अनेक साधु संत मंदिर प्रांगण में प्रसाद ग्रहण पहुंचे थे। इसमें बाबा खेतानाथ मंदिर सीहमा से संत शीशनाथ महाराज भी आए हुए थे जिन्होंने सुबह प्रसाद ग्रहण करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे अपने प्राण त्याग दिए। इस पर संत समाज के लोगों की उपस्थिति में महाराज शीशनाथ के शरीर को मंदिर परिसर में समाधि दी गई। इस मौके पर नीमराणा आश्रम के महंत महाराज शंकरनाथ, शाहपुर के महंत शुभनाथ महाराज, गांव सीहमा के पूर्व सरपंच सूबेसिंह, देवीलाल, हेमंत एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह पंच, सुखदेव सिंह, नरेंद्र, सत्यनारायण बोहरा, पंचायत समिति सीहमा चेयरमैन अर्चना यादव, सत्यदेव, बिल्लू पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed