फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sharmila is eagerly awaiting her return to the country and the chance to meet her loved ones.

Mahendragarh-Narnaul News: देश वापसी और अपनों से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं शर्मिला

Sun, 02 Aug 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sharmila is eagerly awaiting her return to the country and the chance to meet her loved ones.
फोटो संख्या:76- ग्लासगो में सम्मानित गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ को सम्मानित करते
कनीना (महेंद्रगढ़)। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली महेंद्रगढ़ जिले के गांव छितरोली की गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ गांव लौटने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

दूरभाष पर बातचीत में शर्मिला ने बताया कि वे अपने गांव और क्षेत्र के लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए उन्होंने ग्रामीणों और देशवासियों का आभार व्यक्त किया। कहा वे अपनी खुशी अपने परिवार और शुभचिंतकों से बांटना चाहती हैं।
विज्ञापन

देशवापसी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि देश वापसी और गांव में आगमन का कार्यक्रम सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप तय होगा। फिलहाल सात अगस्त को गांव पहुंचने की संभावना है, लेकिन अंतिम कार्यक्रम सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने एक निजी कंपनी की ओर से ग्लासगो में सम्मानित किए जाने की बात भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि बलवान आर्य ने बताया कि शर्मिला के गांव पहुंचने पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी लगातार चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed