फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shanti Kunj Becomes a Home of New Hope

Mahendragarh-Narnaul News: शांति कुंज बना नई उम्मीद का घर

Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shanti Kunj Becomes a Home of New Hope
फोटो 12आश्रम में भोजन करते बेसहारा लोग। संवाद
मंडी अटेली। बेगपुर स्थित शांति कुंज वृद्धाश्रम अनाथ बेसहारा और दिव्यांग लोगों के लिए सहारे की मजबूत छत बनकर उभरा है। आईसीटीएम मोडी की ओर से संचालित यह आश्रम उन लोगों को नया जीवन दे रहा है जिन्हें कभी अपने ही छोड़ गए थे। यहां 22 निवासी परिवार की तरह हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन

संचालक पवन राठौड़ ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से आश्रम चल रहा है। निवासी मनोरंजन के साथ रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय हैं जिनमें पक्षियों के सुंदर घोंसले बनाना खास आकर्षण है। अब तक 58 लोगों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है जिससे यह आश्रम उम्मीद की मिसाल बन गया है।
विज्ञापन




यहा निवास कर रहे लोगों को आश्रम की ओर से भोजन, कपड़े और नियमित रूप से चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती हैं। राठौड़ ने बताया कि यह आश्रम विगत पांच वर्षों से चल रहा है। आश्रम में निवास करने वाले लोग एक परिवार के सदस्यों की भांति आपसी प्रेम के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर सभी प्रभुजन न केवल हंसते खेलते हुए मनोरंजन करते हैं। साथ ही कुछ रचनात्मक कार्य भी कर रहे हैं। आजकल प्रभुजन की ओर से तैयार किए गए पक्षियों के सुंदर घोंसले भी आगंतुकों को काफी पसंद आ रहे हैं।


संचालक ने बताया कि अब तक 58 लोगों को उनके परिवार से भी मिलाया जा चुका है। इनमें मध्यप्रदेश, बिहार, उतर प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली से हैं। इनमें से मध्यप्रदेश का एक नागरिक ऐसा भी है, जो साधन सम्पन्न होने के बावजूद आश्रम में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed