फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shahbazpur distributory will be rebuilt with Rs 8.69 crores, tender floated

Mahendragarh-Narnaul News: शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का 8.69 करोड़ से दोबारा होगा निर्माण, टेंडर लगाया

Mon, 26 Aug 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shahbazpur distributory will be rebuilt with Rs 8.69 crores, tender floated
फोटो- 16नहर से गुजरता पानी। संवाद
नारनौल। नहरी पानी अंतिम टेल तक पहुंचाने के लिए शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से टेंडर भी लगाया गया है। साथ ही कमानिया माइनर, मेघोत माइनर और दोस्तपुर माइनर का भी शुरू होगा।
विज्ञापन

अभी शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी ईंटों से बनाई गई हैं, जो जगह-जगह से टूटी हुई हैं। इसकी वजह से शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के अंतिम टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। नारनौल से शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी की दूरी करीब 23 किलोमीटर है, वहीं इस डिस्ट्रीब्यूटरी से कमानिया माइनर, मेघोत माइनर, अलीपुर माइनर व दोस्तपुर माइनर निकाली गई हैं। इसमें से अलीपुर माइनर का बीते कुछ माह पहले पुन: निर्माण करवा दिया गया था। ऐसे में अंतिम टेल तक पानी जाने से नांगल चौधरी क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर में सुधार देखने को मिलेगा। किसान भी रबी फसल की बेहतर पैदावार ले सकेंगे। सिंचाई विभाग लगातार नहरी पानी की मदद से गांवों में बने जोहड़ों को भर रहा है, जिससे भी अनेक गांवों में भूजल स्तर में सुधर देखने को मिला है।
विज्ञापन


शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी 8.69 करोड़ की लागत से ईंटों की जगह अब कंक्रीट की बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने टेंडर भी लगा दिया है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम टेल तक पानी जाने से किसानों को होगा फायदा

शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुन: निर्माण होने से किसानों को भी फायदा मिलेगा। अभी नांगल चौधरी में भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है, जिसकी वजह से ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। क्योंकि नहरी पानी अंतिम टेल तक नहीं पहुंच पाता है, अब पुन: निर्माण होने से अंतिम टेल तक पानी पहुंच सकेगा।


शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के दोबारा निर्माण के लिए 8.69 कराेड़ रुपये में टेंडर लगाया गया है। इसमें कमानिया, मेघोत और दोस्तपुर माइनर का कार्य भी किया जाएगा।
राजेश वर्मा, एसडीओ सिंचाई विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed