{"_id":"660a81c4c693abaf6e0f41e3","slug":"sewerage-manhole-pressed-down-while-constructing-road-anger-among-people-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110827-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण करते समय सीवरेज मैनहोल को नीचे दबाया, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण करते समय सीवरेज मैनहोल को नीचे दबाया, लोगों में आक्रोश
Mon, 01 Apr 2024 03:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:13 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में कटला गली के अंदर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस गली में सड़क बनाने की मांग लोग बहुत दिनों से कर रहे थे। लेकिन लोग सड़क निर्माण कार्य से खुश होने के बजाय परेशान है क्योंकि सड़क निर्माण करते समय सीवरेज लाइन के मैनहोल को दबाया जा रहा है। उनको उठाकर नए ढक्कन नहीं लगाए जा रहे हैं जिसके कारण लोगों में रोष है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले लगभग 10 साल से ज्यादा समय से इस मार्ग पर सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। अब सड़क बन तो रही है लेकिन जो सीवरेज लाइन पहले से इस मार्ग पर बिछी हुई है, उसके मैनहोल को सड़क के नीचे दबाया जा रहा है। जिसके कारण भविष्य में फिर से सड़क को तोड़ा जाएगा। जिससे नई सड़क बनने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।
इस समस्या के बाबत लोगों ने प्रशासन को अवगत भी करवाया। मगर कोई ठोस कदम प्रशासन की तरफ से नहीं उठाया गया है। जिस कारण लोगों के मन में प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण के समय ही सीवरेज के मैनहोल पर ढक्कन लगाए जाए। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना लोगों को न करना पडे़।
विज्ञापन
लोगों का कहना हमारा संघर्ष बेकार न करें प्रशासन:
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर सड़क जर्जर हालात में थी। जिसके कारण लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। टूटी सड़क के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। लोगों ने सड़क निर्माण के लिए बहुत बार अलग-अलग माध्यम से अपनी मांग को प्रशासन के सामने रखा। लोगों का कहना है कि उनकी मांग की अब जाकर सुनवाई हुई है। लेकिन सीवरेज के मैनहोल को दबाकर सड़क का निर्माण उनके संघर्षों पर पानी फेरा जा रहा है।
-- -- -- -- -
सड़क निर्माण करते समय सीवरेज के मैनहोल को दबाया जा रहा है और बाद में सड़क तोड़कर ढक्कन लगाए जाएंगे। जिससे नई सड़क बनने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
मीनाक्षी देवी, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- --
हमने इस सड़क निर्माण के लिए बहुत संघर्ष किया है। सड़क निर्माण के समय इस तरह का अधूरा कार्य हमारे संघर्षों पर पानी फेरने जैसा है।
अशोक कुमार, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- --
प सड़क निर्माण करते समय ही सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन लगाए जाएं जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें।
बनारसी देवी, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- -
जनस्वास्थ्य विभाग से इस बाबत संपर्क किया गया था। मगर सामान की कमी बता कर विभाग ने अपना पल्ला झाड़ लिया और विभाग की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हमारा प्रयास है कि सड़क के निर्माण के समय ही सीवरेज के ढक्कन भी लगा दिए जांए।
विशाल सैनी, पार्षद वार्ड नंबर 16 नारनौल।