फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewer water filled on Cinema Road, shopkeepers raised slogans

सिनेमा रोड पर भरा सीवर का पानी, दुकानदारों ने की नारेबाजी

Sun, 14 Aug 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sewer water filled on Cinema Road, shopkeepers raised slogans
फोटो संख्या:54- सिनेमा रोड पर सीवरेज के पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते दुकानदार---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर के सिनेमा रोड पर सीवर का पानी भरने से नाराज दुकानदारों ने नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जाम लगाने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

सिनेमा रोड के दुकानदार पवन गुप्ता, पुरुषोत्तम जांगड़ा, श्यासुंदर शर्मा, हर्ष, संदीप, सतीश, सुनील, सुरेश अरोड़ा नरेंद्र, समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, रमेश, देवेंद्र कुमार शर्मा, अशोक खैरवाल, डॉ. शिवकुमार ने बताया कि सिनेमा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक पास रात को हुई हल्की बारिश के कारण सीवर ओवरफ्लो हो गया और दुकानों के सामने गंदा बदबूदार पानी भर गया है। जब सुबह दुकान खोली तब लगभग 100 से अधिक दुकानों के सामने सीवरेज का पानी भरा था जिससे ग्राहक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की है तुरंत प्रभाव से सीवर की सफाई की जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। दुकानदारों ने बताया कि अप्रैल में इस सड़क मार्ग को बनाया गया था। रोड बनाते से किनारों पर पानी निकासी के लिए नाले नहीं बनाए गए जिसके कारण बारिश और सीवरेज का गंदा पानी रोड़ पर ही जमा हो जाता है। यह शहर का मुख्य मार्ग है तथा इस मार्ग पर दो राष्ट्रीकृत बैंक शाखाओं के साथ-साथ अस्पताल व बड़े शोरूम हैं। दिनभर हजारों की संख्या में वाहनों एवं लोगों का आवागमन होता है जिससे सभी को परेशानी हो रही है। प्रशासन से मांग की है कि अगर तीन दिन में समस्या का हल नहीं हुआ तो मंगलवार को उपायुक्त का घेराव किया जाएगा और सिनेमा रोड को जाम कर दिया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed