फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Several organizations came forward to make the walkathon a success

Mahendragarh-Narnaul News: वॉकथॉन को सफल बनाने के लिए कई संस्था आईं आगे

Sat, 11 May 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Several organizations came forward to make the walkathon a success
नारनौल। शहर में अमर उजाला द्वारा आयोजित की जाने वाली मतदाता जागरूकता वॉकथॉन को लेकर शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में शहर की करीब 15 संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। अमर उजाला द्वारा आयोजित इस मतदाता जागरूकता वॉकथॉन को लेकर सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों में पूरा जोश है। इस बैठक में सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा एक बेहतर कार्य किया जा रहा है और इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। हम सभी लोकतंत्र के महापर्व में लोगों को भाग लेने के लिए अमर उजाला के साथ मिलकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। बैठक में संजय शर्मा, सुरजीत सिंह अरोड़ा, राकेश यादव, घनश्याम गर्ग, मुकेश वालिया, भीमसेन शर्मा, हेमंत चौबे, अजय गुप्ता, सोमदेव शर्मा, नरेश गोगिया, पवन यादव, भगत सिंह सैनी, विजय जिंदल तथा क्रांति निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed