फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven thousand rupees looted from salesman on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से लूटे सात हजार रुपये

Wed, 21 Sep 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees looted from salesman on the strength of pistol
नारनौल। राजस्थान की सीमा के साथ लगते गांव चिंडालिया स्थित शराब के ठेके पर मंगलवार की रात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ठेका सेल्समैन से सात हजार रुपये लूट लिए। इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ठेका सेल्समैन मीर सिंह ने बताया कि वह गांव चिंडालिया से राजस्थान के भलोठ जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन कार्यरत है। मंगलवार की रात आठ बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश आए। सभी युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। युवकों ने उससे बीयर की मांग की। इसी बीच दो युवक ठेके के अंदर घुस गए और पिस्तौल तान कर गल्ले से सात हजार रुपये निकाल ले गए। तीनों बदमाश भालोठ राजस्थान की ओर से भाग गए। जाते समय उन्होंने उसके मोबाइल को भी दीवार पर मारकर तोड़ दिया। ठेके पर ताला लगाकर दूसरे व्यक्ति से फोन लेकर इस घटना की सूचना ठेके संचालक व पुलिस को दी। इसके बाद थाना सदर एसएचओ विनय कुमार व डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और सेल्समैन से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed