फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven day special camp of National Service Scheme concluded

Mahendragarh-Narnaul News: सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ समापन

Thu, 06 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seven day special camp of National Service Scheme concluded
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने कपूरी में बाबा मनसा दास मंदिर में शिविर का समापन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ककरालिया, डॉ. भारती ने बताया कि कपूरी में बाबा मनसा दास मंदिर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बाबा मनसा दास मंदिर के महंत राम भजन दास रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भजन से वाहवाही लूटी। वर्षा और नेहा, साक्षी मंजीता ने अपने विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक सोमवीर के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बलराज,डॉ. यतेंद्र, डॉ. रविंद्र, डॉ. अजय, डॉ. राकेश, डॉ. मंजू, डॉ. आशा, डॉ. ज्योति, डॉ. सपना, डॉ नीलम, डॉ. नीनू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed