फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven accused who set fire to the bike arrested

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक में आग लगाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven accused who set fire to the bike arrested
नारनौल। आपसी कहासुनी को लेकर बाइक को टक्कर मारने और आग लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान प्रमोद निवासी कोरियावास, रोहित निवासी मांदी, सागर निवासी बवाना, विश्वास निवासी सुराना, विद्या निधि उर्फ विनाज निवासी कोरियावास, अनुराग निवासी नई सराय और राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, सरिया और पाइप बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि कुछ दिन पहले हुई आपसी कहासुनी को लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव मांदी निवासी दिनेश कुमार ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 दिसंबर को वह अपनी बुलेट पर बैठकर अपने साथी के साथ अपने गांव मांदी जा रहा था। जब वह गांव के बूस्टिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो एक गाड़ी ने मोटरसाइकिल के पीछे से सीधी टक्कर मारकर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, टक्कर लगने से वह और उसका साथी मोटरसाइकिल सहित साइड में गिर गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी मोटर साइकिल को आग लगा दी। फिर गांव के व्यक्तियों को आते देख वह सभी गाड़ी में बैठकर भाग गए। गांव के लोगों ने मोटरसाइकिल की आग बुझाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed