फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Served cold sherbet by setting up a stall

Mahendragarh-Narnaul News: स्टॉल लगाकर पिलाया ठंडा शरबत

Tue, 18 Jun 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Served cold sherbet by setting up a stall
फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--
महेंद्रगढ़। निर्जला एकादशी को लेकर शहर से लेकर गांव तक छबील लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। वहीं शहर में पांच से अधिक स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। शहर के 11 हट्टा बाजार, आईटीआई रोड, पीएनबी के पास, आईटीआई रोड, 11 हट्टा बाजार सहित अन्य स्थानों पर छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। इसी कड़ी में शहर के शॉपिंग कांप्लेक्स फेज नंबर 3 में दुकानदारों ने नींबू की शिकंजी पिलाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक दुकानदारों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को शिकंजी पिलाई। इस मौके पर सोनू पटेल, अरुण कुमार खाेरीवाल, आशीष खोरीवाल, बिल्लू पंडित, टोनी खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन

कनीना में मीठे पानी की छबील लगाई गई
कनीना। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी भारत विकास परिषद की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई। पूर्व शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में आने जाने वाले लोगों को रोक-रोक कर पानी पिलाया। कंवर सैन वशिष्ठ ने बताया कि भारतीय संस्कृति में समय-समय पर मौसम के अनुसार जनहित के कार्य किए जाते रहे हैं। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र यादव, धनपत, सुरेश शर्मा, महेश, अनिल सरपंच, अश्वनी, राजकुमार, सतबीर सिंह, जोगेंद्र फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धनौंदा में छबील व भंडारा लगाया गया
कनीना। गांव धनौंदा में गोशाला के पास मीठे पानी की छबील व भंडारे का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं समाजसेवी बनवारीलाल की देखरेख में आयोजित भंडारे में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। युवाओं ने भंडारे व छबील में सहयोग किया। इस मौके पर समाजसेवी अतरलाल, सुनील पंच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़फ बस स्टैंड पर राहगीरों की बुझाई प्यास
कनीना। गांव भड़फ बस स्टैंड पर युवाओं ने मीठे पानी की छबील लगाई। युवा रवि प्रकाश ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी के कारण आम आदमी परेशान है और अभी बारिश के आसार भी नजर नहीं हैं। लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों से गुजरने वाले लोगों के लिए भी ठंडा पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में भड़फ गांव के युवाओं ने मीठे पानी की छबील लगाई। इस दौरान कपिल, सुरेंद्र, सुदर्शन, बिजेंद्र, वीरेंद्र, पंकज, रवि, राहुल, सूरज, हिमांशु, अखिलेश, वीरू मौजूद रहे।

नावां गांव के युवाओं ने शरबत पिलाकर लिया पुण्य:
सतनाली। सतनाली व गांव नावां में लोगों ने जगह-जगह मीठे पानी की छबीलें लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। नया बस स्टैंड रोड, रेलवे स्टेशन रोड, खोखा मार्केट, लोहारू रोड, गोशाला रोड पर छबील लगाई गई। गर्मी में पानी और शरबत पीने वालों लोगों की भीड़ जुट गई। ठंडे तरबूज काटकर लोगों को खिलाए गए। इस मौक पर बाली शर्मा, गोबिंद शर्मा, अश्वनी शर्मा, विपिन तंवर, कानू शर्मा, मुकेश बागोतिया, डॉ राकेश, कृष्ण जागड़ा, कालू राम, मंजीत जागड़ा, मोनू शेखावत मौजूद रहे।

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ आईटीआई रोड पर छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाते दुकानदार--स्रोत--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed