फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Serious category operations can be done in civil hospital, machine worth Rs 12 lakh will be available.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में गंभीर श्रेणी के हो सकेंगे ऑपरेशन, 12 लाख की आएगी मशीन

Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Serious category operations can be done in civil hospital, machine worth Rs 12 lakh will be available.
नारनौल। अब नारनौल के नागरिक अस्पताल में भी बड़े ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 12 लाख की लागत से ऑपरेशन थिएटर के लिए मशीन मंगवाई जा रही है, जो इस सप्ताह में अस्पताल में पहुंच जाएगी। इसके बाद मरीजों को रोहतक रेफर नहीं करना पड़ेगा। अब इस सप्ताह में बेहोश कर ऑपरेशन करने की मशीन, कॉटरी मशीन व ओटी की टेबल भी आ जाएगी। इससे सर्जरी के ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन

नारनौल के नागरिक अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में अनेक बार मरीजों को रोहतक रेफर करना पड़ता है, लेकिन रोहतक की दूरी अधिक होने से मरीज के परिजन नारनौल के निजी अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए विवश हो जाते हैं। ऐसे में निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाने पर करीब 40 से 50 हजार रुपये खर्चा आता है। अब नई मशीन आने से मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन






बेहोश कर ऑपरेशन करने की मशीन पर होंगे 7 लाख रुपये खर्च


नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीजों को बेहोश कर ऑपरेशन करने वाली मशीन काफी दिनों से खराब पड़ी थी। इसकी वजह से मरीजों को रेफर करना पड़ रहा था, लेकिन बुधवार तक 7 लाख की लागत से बेहोशी की हालत में ऑपरेशन करने वाली मशीन अस्पताल पहुंच जाएगी। इसके बाद मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्जरी में काम आने वाली कॉटरी मशीन पर होंगे 5 लाख खर्च



अब ऑपरेशन नारनौल के नागरिक अस्पताल में आसानी से हो सकेंगे। इसके लिए 5 लाख की लागत से इस सप्ताह नई मशीन अस्पताल में आ जाएगी। इस मशीन की मदद से कटिंग और कागूलेशन की जाती है। कटिंग के बाद जब ब्लीडिंग बंद नहीं होती है तो कागूलेशन की मदद से ब्लीडिंग को बंद कर दिया जाता है। इससे मरीज भी सुरक्षित रहता है।





रोहतक पहुंचने से पहले हो जाती है गंभीर मरीज की मौत

नारनौल से रोहतक करीब 125 किलोमीटर होने की वजह से कई बार मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है, लेकिन नारनौल के नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से रेफर करना पड़ रहा है। ऑपरेशन थिएटर में करीब 12 लाख की लागत की मशीन आने से रोहतक नही जाना पड़ेगा।

दस लाख आबादी को होगा फायदा
जिले में करीब 10 लाख आबादी है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हाेने से मरीजों को लाभ होगा। वहीं निजी अस्पतालों में भारी भरकम उपचार के लिए रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। जिले के ज्यादातर सीएचसी, पीएचसी से मरीजों को नागरिक अस्पताल नारनौल के लिए रेफर करते हैं। जहां से रोहतक रेफर किया जाता है। अब सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से मरीजों को रोहतक कम ही रेफर करना पड़ेगा।







इस सप्ताह में बेहोशी कर ऑपरेशन करने की मशीन, कॉटरी मशीन व ओटी की टेबल आने की संभावना है। बेहोशी कर ऑपरेशन करने की मशीन काफी दिन से खराब थी। अब यह मशीन आने के बाद मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।

-डॉ. कंवर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed