फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior poet Raghuvindra Yadav received Hindustani Bhasha Kavya Pratibha Samman

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ कवि रघुविंद्र यादव को मिला हिंदुस्तानी भाषा काव्य-प्रतिभा सम्मान

Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Senior poet Raghuvindra Yadav received Hindustani Bhasha Kavya Pratibha Samman
फोटो 1 रघुविन्द्र यादव को हिंदुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान देते डॉ. लक्ष्मीशंकर व अन्य
नारनौल। हरियाणा साहित्य अकादमी ने लाला देशबंधु गुप्त सम्मान 2021 से नवाजे गए नगर के वरिष्ठ साहित्यकार रघुविंद्र यादव को हिंदुस्तानी भाषा अकादमी नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित हिंदुस्तानी भाषा काव्य-प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

उन्हें यह सम्मान दोहाकार के रूप में उनके विशिष्ट योगदान के दृष्टिगत, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के सभागार में आयोजित एक राष्ट्रीय दोहाकार-सम्मेलन में आकाशवाणी के पूर्व उपमहानिदेशक तथा प्रसिद्ध कवि डॉ. लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, साहित्यकार देवेंद्र मांझी और अकादमी के अध्यक्ष सुधाकर पाठक द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विभिन्न विधाओं की 24 पुस्तकों के लेखक और संपादक रघुविंद्र यादव ने दोहाकार के रूप में अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। नागफनी के फूल, वक्त करेगा फैसला, आए याद कबीर और देख समय का फेर उनके चार दोहा-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । यादव ने बताया कि समारोह में अकादमी द्वारा प्रकाशित ''''नावक के तीर'''' शीर्षक दोहा-संकलन का विमोचन भी किया गया, जिसमें रघुविन्द्र यादव सहित देश-भर के चयनित इक्यावन दोहाकारों के पंद्रह-पंद्रह सर्वश्रेष्ठ दोहे और सचित्र परिचय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed