फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior Citizens Organization expresses anger over not getting electricity bills on time

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली बिल समय पर नहीं मिलने वरिष्ठ नागरिक संगठन ने जताई नाराजगी

Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Organization expresses anger over not getting electricity bills on time
नारनौल। स्थानीय किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम जिन सदस्यों का जन्मदिन इस मास में आता है, उन उपस्थित सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मोहल्ला शिवनगर, कैलाश नगर तथा देवस्थान के घरों के बिजली बिल समय पर प्राप्त नहीं हो रही है, इसके लिए बिजली विभाग को अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। वहीं मोहल्ला खड़खड़ी में सीवर ओवरफ्लो होने व नालियों की सफाई को लेकर भी चर्चा की गई व प्रशासन को अवगत करवाने का निर्णय लिया। बैठक के बाद शहर के मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी दीपांशु गुप्ता को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर संगठन की और से स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जयप्रकाश सर्राफ प्रधान व्यापार प्रकोष्ठ ने की। जयप्रकाश सर्राफ ने संगठन को 5100 रुपए का सहयोग भी प्रदान किया। संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा व संरक्षक अजीत प्रकाश जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में राजकुमार चौधरी, शिवहरि अग्रवाल, सोहनलाल चौहान, देवकरण चौहान, हरिराम गुप्ता, रामनिवास, ओपी मान, सुरेश जांगिड़, भागीरथ प्रसाद, रविन्द्र कुमार, जयदयाल, बीएल सैनी, बद्री प्रसाद गर्ग, महाबीर अग्रवाल, रामजीलाल मित्तल, महेंद्र शर्मा तथा सुरेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed