फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Send estimates of nine roads connecting village to village to the headquarters of the Marketing Board.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव को गांव से जोड़ने वाले नौ रास्तों के एस्टीमेट भेजे मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय

Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Send estimates of nine roads connecting village to village to the headquarters of the Marketing Board.
महेंद्रगढ। गांव को गांव से जोड़ने वाले नौ रास्तों के ऐस्टिमेट पंचकूला स्थित मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय भेज दिए गए हैं। विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि पिछले दिनों विभिन्न गांवों के सरपंचों को साथ बिठाकर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।
विज्ञापन

बैठक में गांव को गांव से जोड़ने वाले पांच करम के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की योजना पर बातचीत हुई थी। उसके उपरांत जो भी पांच करम के रास्ते कच्चे थे, उनके नक्शे सरपंचों ने जमा कराने की बात कही थी। मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से अभी नौ रास्तों के एस्टीमेट मंजूरी के लिए बोर्ड के मुख्यालय भेजे गए हैं। इन नौ रास्तों की कुल लंबाई लगभग 21.5 किलोमीटर है। इन रास्तों के बन जाने से दो दर्जन गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा। सांसद धर्मबीर सिंह स्वयं प्रयास कर रहे हैं कि यह योजना जल्द सिरे चढ़ पाए। अगले एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन रास्तों को पक्का करने के और भी ऐस्टिमेट मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय भिजवाए जाएंगे। प्रदेश सरकार की योजना है कि गांव को गांव से जोड़ने वाले पांच करम के सभी कच्चे रास्ते पक्के किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन रास्तों के भेजे गए हैं एस्टीमेट
- निहालावास से नांगल सिरोही तक 1.3 किलोमीटर
- खैरौली से ढाणी मातादीन तक 800 मीटर
- सीसोठ से ढाणी गणपत तक 2 किलोमीटर
- नांगल सिरोही से दुलौठ अहीर तक 6.3 किलोमीटर
- खातीवास ब्रह्मदत्त के घर से कौथल कलां तक 900 मीटर
- सुरजनवास से भालखी तक 3.4 किलोमीटर
- नांवां से ढाणी गुजरान तक 3.6 किलोमीटर
- भगडाना से पाली तक 1.25 किलोमीटर
- बचीनी से रसूलपुर तक 1.55 किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed