फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Semi-final matches today, title clash tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: सेमीफाइनल मुकाबले आज, खिताबी भिड़ंत कल

Tue, 21 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Semi-final matches today, title clash tomorrow
फोटो संख्या:74- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को  सम्मानित करते ​कमेटी के सदस्य--स्
महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

बुधवार को सेमीफाइनल का मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सुबह 10 बजे शहीद भगवान दास व एसएस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम व दूसरा मुकाबला दोपहर 2 बजे नंदगांव भिवानी व कुलदीप नंदगांव के मध्य खेला जाएगा। 23 जनवरी को खिताबी भिड़ंत होगी।
कमेटी के प्रधान भंवर ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला अमित पाली इलेवन व एसएस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम के मध्य खेला गया। एसएस क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया गया। अमित पाली इलेवन की टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई एसएस क्रिकेट क्लब की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में सुमित को मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कुलदीप नंदगांव व रगनॉर वारियर्स बॉबी डॉल्टाबाद के मध्य खेला गया। कुलदीप नंदगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया गया। पहले खेलते हुए कुलदीप नंदगांव की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रगनोर वाॅरियर्स की टीम ने 18 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। कुलदीप नंदगांव की टीम ने 70 रन से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में शिवा सिंह को ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। एसएस क्रिकेट क्लब व कुलदीप नंदगांव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed