फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Selection of five teams in science quiz competition

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पांच टीमों का चयन

Thu, 24 Oct 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Selection of five teams in science quiz competition
फोटो नंबर-20अति​थियों के साथ विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगियाता की विजेता टीम। स्रोत-​शिक्ष
नारनौल। हरियाणा काउंसिल ऑफ साइंस इन्नोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा वीरवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबंधित विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा में किया गया। यह प्रतियोगिता दो अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित की जाती है। इसमें ग्रुप ए में सीबीएसई से संबंधित विद्यालय भाग लेते हैं और ग्रुप बी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालय भाग लेते हैं। ग्रुप ए में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की 34 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार सभी टीमों ने रिटन टेस्ट में भाग लिया। इसमें आठ टीमों का ओरल क्विज के लिए चयन किया गया। चयनित टीमों का ओरल क्विज 4 राउंड में आयोजित किया गया। पहला राउंड बहु विकल्प क्वेश्चन राउंड रहा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री ,बायोलॉजी तथा मैथमेटिक्स आधारित प्रश्न पूछे गए। दूसरा राउंड एक्टिविटी राउंड रहा, जिनमें विज्ञान की गतिविधियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। तीसरा राउंड विजुअल राउंड रहा, जहां विज्ञान के विभिन्न चित्रों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। वहीं अंतिम राउंड रैपिड फायर राउंड रहा, जिसमें विद्यार्थियों की मानसिक तीव्रता का आंकलन किया गया और इस राउंड में विद्यार्थियों से त्वरित प्रश्न पूछे गए। ओरल क्विज के माध्यम से ग्रुप ए के अंतर्गत 5 टीमों का जिला स्तर पर चयन किया गया। जिला स्तर पर सभी विजेता टीम जोनल स्तरीय क्विज कंपटीशन में भागीदारी करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरपीएस नारनौल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल, नालंदा विद्या निकेतन डालनवास, आरपीएस महेंद्रगढ़ और एसडी स्कूल ककराला की टीमें प्रथम 5 स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद, लीलू राम यादव प्राचार्य आरोही मॉडल स्कूल मंढाणा एवं जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने सभी विजेता टीमों के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed