फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Selected teams will participate in the zonal level science quiz.

Mahendragarh-Narnaul News: जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी चयनित टीमें

Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Selected teams will participate in the zonal level science quiz.
फोटो नंबर-23विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारी। स्रोत-विभाग
नारनौल। हरियाणा काउंसिल ऑफ साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन आरपीएस स्कूल में किया गया।
विज्ञापन

इसमें अंतिम परिणाम में शीर्ष पांच टीमों का चयन जिला स्तर पर किया गया, ये टीमें अब जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता दो समूह में ग्रुप ए (सीबीएसई) और ग्रुप बी (हरियाणा शिक्षा बोर्ड) में आयोजित की गई।
विज्ञापन

ग्रुप बी के अंतर्गत बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की टीमों ने पहले लिखित परीक्षा में भाग लिया, जिसके आधार पर आठ टीमों का ओरल क्विज राउंड के लिए चयन किया गया। यह क्विज चार राउंड में संपन्न हुई। पहला बहुविकल्पीय प्रश्न राउंड, दूसरा एक्टिविटी राउंड, तीसरा विजुअल राउंड और चौथा रैपिड फायर राउंड, जिसमें विद्यार्थियों की विज्ञान विषय पर समझ और तर्कशक्ति की परख की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम परिणाम में शीर्ष पांच टीमों का चयन जिला स्तर पर किया गया, ये टीमें अब जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विजेता विद्यालयों में आरोही मॉडल स्कूल मंढाना, बालाजी स्कूल भुंगरका, गुरु द्रोणाचार्य स्कूल नारनौल, आरआर ग्रीन मैक्स वर्ल्ड स्कूल खेड़ी तलवाना और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली शामिल हैं।
समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, आरपीएस स्कूल के प्रिंसिपल किशोर तिवारी और जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने विजेता टीमों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

डीईओ सुनील दत्त ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। रविंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया और गणित विषय के क्विज मास्टर गुरदीप, रसायन शास्त्र के डॉ. योगेंद्र, जीव विज्ञान के डॉ. विक्रम यादव व भौतिक विज्ञान के सुशील सैनी के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed