फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seema adopted by MP as model village on paper

सीहमा को सांसद ने कागजों में लिया आदर्श गांव के रूप में गोद

Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seema adopted by MP as model village on paper
बेशक क्षेत्र के महान संत बाबा खेतानाथ के गांव सीहमा को 2021 से भिवानी-महेड्डद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने एक आदर्श गांव बनाने के लिए कागजों में गोद लिया हुआ है लेकिन धरातल पर इसके विकास को लेकर अभी तक गांव में सांसद ने कोई बैठक तक नहीं ली है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र के एक गांव को विकास के लिए गोद लेकर आदर्श गांव बनाने के लिए प्रेरित किया हुआ है। जिसके बाद से भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद ने पिछली योजना में दौंगड़ा अहीर व बसई गांव को आदर्श गांव के रूप में गोद लिया था। इस बार 2021 से आदर्श गांव के रूप में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने सीहमा गांव को गोद लिया हुआ है लेकिन आज तक गांव में विकास कार्यों के लिए कोई बैठक तो दूर गांव में आकर तक नहीं देखा है। ग्रामीण भी अब आदर्श गांव सीहमा में अभी तक सांसद निधि आदर्श गांव का एक पैसा विकास कार्यों पर नहीं लगने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए पत्र लिखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सीहमा के पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, पंच हेमंत, पूर्व पंच राकेश यादव, चेयरमैन विजय सिंह, पंच प्रमोद यादव का कहना है कि सांसद आदर्श गांव गोद योजना के बाद से अभी तक गांव के विकास को लेकर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने गांव में विकास की कोई बैठक इस वर्ष नही ली है तथा अभी तक कोई विकास की राशी गांव में आदर्श गोद सांसद निधि से लगी है। सीहमा गांव में अनेक विकास कार्य अधूरे पड़े है। जिसमें सबसे प्रमुख मांग सिहमा को उपतहसील बनाने की है। ग्रामीणों ने कहा कि सीहमा को ब्लॉक का दर्जा मिले 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन उपतहसील सीहमा बनाने में सरकार देरी कर रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद, विधायक एवं मंत्री से सीहमा को जल्द उपतहसील बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बिजली निगम एसडीओ कार्यालय, राजकीय स्कूल व राजकीय कॉलेज, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जल घर व पशु चिकित्सालय बने हुए है। सरकारी कॉलेज निर्माणाधीन है। वहीं गांव में बाबा खेतानाथ पार्क बना हुआ है।
सीहमा को उपतहसील बनाने की ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग है। वहीं ब्लॉक के अनेक गांवों के रास्ते कच्चे व अधूरे पड़े है। जिसमें नानगवास, डेरोली जाट व सिलारपुर का रास्ता अभी आधा अधूरा व कच्चा पड़ा है। जिससे लोगों को सीहमा पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ती है। स्वास्थ्य सेवा की दृष्टि से सीहमा पीएचसी को बड़ा दर्जा देने की मांग ग्रामीणों की काफी पुरानी है। वहीं सीहमा ब्लॉक में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति देने की मांग की है। गांव में बना खेल स्टेडियम बदहाल व्यवस्था में जिसमें काफिर सुधार की आवश्यकता है।

गांव सीहमा में 25 नवंबर को शहीद का कार्यक्रम है। उसी दिन गांव में अधिकारियों से सीहमा गांव को लेकर बैठक करूंगा और ग्रामीणों से भी विकास कार्यों को लेकर बातचीत की जाएगी।
-चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed