फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seeing the danger of Omicron, the scope of investigation increased in the civil hospital

ओमिक्रॉन के खतरे को देखकर नागरिक अस्पताल में बढ़ाया जांच का दायरा

Mon, 13 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seeing the danger of Omicron, the scope of investigation increased in the civil hospital
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
ओमिक्रॉन वायरस ने जहां लोगों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं लोग इसे लेकर सावधानी भी बरतने लगे हैं और हल्की सी खांसी-जुकाम होने पर शीघ्र जांच कराने नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रहा है। सरकार द्वारा तीर्थ स्थलों पर जाने वालों के लिए कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है, जिसकी वजह से नागरिक अस्पताल में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शहर के 15 वार्डों के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा टीमें घर-घर जाकर टीका लगा रही हैं। नागरिक अस्पताल की टीम में स्वास्थ्यकर्मी सरोज सैन, मोनिका जांगड़ा, विक्की प्रजापत की टीम आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को साथ लेकर टीके लगा रही हैं।
विज्ञापन

दो माह में 596 ने कराई जांच
दो माह में 596 लोगों ने कोरोना की जांच करवाई है। कोरानो की जांच एलटी सतीश कुमार द्वारा की जाती है। उनकी टीम में सचिन निंभेहड़ा, आकाश, भारत शामिल है। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप शर्मा द्वारा जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन चढ़ाई जाती है। रविवार को भी कोरोना की जांच की जाती है और कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना नियमों का भी नियमित रूप से पालन करें। मास्क का प्रयोग करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा दी गई हिदायत के अनुसार कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन टीकाकरण करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों से अपील है कि सभी कोरोना के दोनों टीके अवश्य लगवाएं। इसके अलावा कोरोना नियमों का भी नियमित रूप से पालन करें तथा मास्क का प्रयोग करें। खांसी, बुखार व अन्य समस्या होने पर शीघ्र ही अपनी जांच करवाए। -डॉ. मोनू यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed