फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second round of road safety competition will be held on 5th December.

Mahendragarh-Narnaul News: 5 दिसंबर को होगी दूसरे राउंड की सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता

Mon, 02 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 02 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Second round of road safety competition will be held on 5th December.
नारनौल। जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज करवाई जा रही है।
विज्ञापन

क्विज में पांच स्तर बनाए गए, जिसमें स्कूल स्तर पर 12 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। अब दूसरे राउंड उपमंडल स्तर पर 5 दिसंबर को परीक्षा होगी। इसके बाद परीक्षा जिला स्तर, रेंज स्तर व राज्य स्तर पर होगी।
स्कूल स्तर पर आयोजित हुई क्विज परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 5 दिसंबर को उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठेंगे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को कक्षा अनुसार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है और विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी के अनुरूप सड़क सुरक्षा संबंधी पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवाई गई है। इस पाठ्यसामग्री में ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व, सड़क संकेत, मोटर व्हीकल एक्ट, ट्रैफिक संकेत, यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी व ओवरटेक करने संबंधी कई अन्य तथ्यों को सरल तरीके से समझाया गया है, ताकि भविष्य में जब विद्यार्थी सड़कों पर वाहन लेकर निकलें तो सजग रहें।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed