Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   second physical counseling in pg college today

पीजी कॉलेज में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग आज

Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
second physical counseling in pg college today
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की बची सीटों पर प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रह गई है। अब मंगलवार को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में अभी भी विभिन्न संकायों की 628 सीटें रिक्त बची हुई है। इसी प्रकार राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में 396 सीटें रिक्त रह गई है। महिला महाविद्यालय में सोमवार को 100 विद्यार्थियों को सीट ऑफर की गई है। जिन्हें सायं चार बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन अपनी फीस जमा करवानी होगी। तभी उनका दाखिला कंफर्म हो पाएगा। मंगलवार को दोनों कॉलेजों में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग होगी। जिसके लिए विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे दाखिला कमेटियों के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। इसके बाद मेरिट सूची बनाकर जारी की जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को फीस भरकर अपना दाखिला कंफर्म करना होगा।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में कला संकाय की 387, बीकॉम में 85, बीबीए में 32, बीसीए में 35, नॉन मेडिकल में 277, मेडिकल में 73 व कंप्यूटर साइंस में 23 सीटों पर दाखिला हुआ है। वहीं महिला कॉलेज में कला संकाय में 536, बीकॉम में 76, नॉन मेडिकल में 99 तथा मेडिकल में 93 छात्राओं ने अब तक दाखिला लिया है। पीजी कॉलेज में स्नातक की कुल 1540 सीटों पर 912 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 628 के करीब सीटें अभी रिक्त बची हुई है। इसी प्रकार महिला कॉलेज की कुल 1200 सीटों पर अब तक 804 छात्राओं ने दाखिला लिया है। जबकि 396 के करीब सीटें अभी रिक्त है।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में सोमवार को स्नातक के विभिन्न संकायों की 100 सीटें छात्राओं को ऑफर की गई है। उक्त छात्राओं को सायं चार बजे तक फीस जमा करवानी होगी। मंगलवार को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। जिसके लिए छात्राओं को सुबह नौ बजे कॉलेज में दाखिला कमेटी के समक्ष उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरपी सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed