{"_id":"6877eb9723dbf11cd702e044","slug":"second-merit-list-will-be-released-for-the-vacant-seats-narnol-news-c-196-1-nnl1005-127228-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी
Wed, 16 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 33नारनौल स्थित बीकेएन कॉलेज।
नारनौल। बाता खेतानाथ पॉलीटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया जारी है। बुधवार शाम 5 बजे बाद 10वीं स्तर पर दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी किया गया। रिक्त सीट के लिए दूसरी मेरिट सूची जल्द जारी की जाएगी।
पॉलीटेक्निक में उपलब्ध 6 ट्रेड की 420 सीट पर दाखिले होने हैं। मैकेनिकल ट्रेड में 120 सीट और शेष सभी 5 ट्रेड में 60-60 सीट उपलब्ध हैं। प्रथम मेरिट सूची में 308 सीट पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को चयनित किया गया। सिविल में 44, मैकेनिकल में 89, इलेक्ट्रॉनिक्स में 39, इलेक्ट्रिकल में 53, आईसी में 36 और कंप्यूटर में 47 सीट पर दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी की गई।
शेष सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। यदि सभी आरक्षित सीट पर दाखिला नहीं होता हैं तो आगामी मेरिट सूची में आरक्षित सीट के लिए भी विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। 10वीं स्तर के लिए प्रथम मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 17 जुलाई से 21 जुलाई तक दस्तावेज और फीस जमा करवा सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 6 पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक जैसे अनिवार्य दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
इंसेट
12वीं के 54 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला :
पॉलीटेक्निक में 12वीं स्तर पर दाखिले के लिए 6 ट्रेड में 96 सीट पर दाखिले होने हैं। 12वीं स्तर पर प्रथम मेरिट सूची गत शुक्रवार को आयोजित की गई थी और गत तीन दिनों में 54 सीट पर दाखिले हुए हैं। सिविल में 11, मैकेनिकल में 13, इलेक्ट्रॉनिक्स में 7, इलेक्ट्रिकल में 9, आईसी में 8 और कंप्यूटर में 6 सीट दाखिले हुए है।
वर्जन :
10वीं स्तर के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी किया गया है। प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्र 17 से 21 जुलाई तक फीस व दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। सभी चयनित छात्रों से अपील है कि जल्द से जल्द फीस व दस्तावेज जमा करवा कर दाखिला प्राप्त करें। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 12 वीं स्तर पर अब तक 54 विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। रिक्त सीट के लिए दूसरी मेरिट सूची जल्द जारी की जाएगी।
अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल।