फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second day of public dialogue program in Narnaul, woman said- Mafia got political patron, CM asked for report

जनसंवाद कार्यक्रम का दूसरा दिन: महिला बोली- माफिया को राजनीतिक संरक्षक प्राप्त, सीएम ने एसपी से रिपोर्ट मांगी

Thu, 25 May 2023 12:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 12:40 PM IST
सार

नारनौल में सीएम मनोहर लाल को एक महिला ने बताया कि जिले में भू माफिया पनप रहा हैं, जो बहन बेटियों के नाम जमीन को जबरदस्ती, कम दामों पर खरीदकर हथिया रहा है। उसकी जमीन पर भी कब्ज़ा किया गया है। महिला बोली भी माफिया को राजनीतिक संरक्षक प्राप्त हैं। सीएम ने एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट ली।

विज्ञापन
Second day of public dialogue program in Narnaul, woman said- Mafia got political patron, CM asked for report
नारनौल में जनसंवाद का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के गांव मण्डलाना में जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने अंडरपास में पानी भरने की शिकायत रखी। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास में पानी भरने के कारण आवागमन में दिक्कत आती हैं। इस पर सीएम ने एसपी से पूछा की क्या इस रुट से आगे जाएंगे। एसपी ने बताया कि वह रुट दूसरा हैं। इस पर भीड़ में से ग्रामीण बोले कि आपका रुट बदल दिया हैं। सीएम मनोहरलाल ने कहा कि उनका रुट बदला जाए और अंडरपास वाला रुट लिए जाए। वह अंडरपास का जायजा लेंगे। इसके बाद सीएम का रुट बदल दिया गए। फिलहाल सीएम कुछ देर में अंडरपास आएंगे और निरीक्षण करेंगे। उनसे पहले अधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंचना शुरू हो गए।

विज्ञापन


डिपो सप्लाई सस्पेंड कर दी गई
नारनौल में सीएम मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम वीरवार को ढाणी बठोठा गांव ने नालेज सेंटर से शुरू हुआ। सीएम ने पहले नॉलेज सेंटर सहित माइक्रो इरीगेशन की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंच से सीएम ने बताया कि बलाहा कलां गांव में महिला की राशन कम मिलने की शिकायत पर डिपो संक्सक के यहां 315 किलो चीनी ज्यादा मिली। इस पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही डिपो सप्लाई सस्पेंड कर दी गई हैं। कार्यक्रम में एक व्यक्ति द्वारा उसके पडोसी द्वारा घर के बाहर पत्थर डालने की शिकायत दी। सीएम ने बीडीपीओ से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कई बार कब्जा हटाया गया हैं, लेकिन वह बार-बार ऐसा करता हैं। सीएम ने आदेश दिए कि यदि व्यक्ति नहीं मानता हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की जाए।
विज्ञापन


महिला बोली भू माफिया पनप रहा, बहन-बेटियों की जमीन कब्ज़ा रहे
एक महिला ने बताया कि जिले में भू माफिया पनप रहा हैं, जो बहन बेटियों के नाम जमीन को जबरदस्ती, कम दामों पर खरीदकर हथिया रहा है। उसकी जमीन पर भी कब्ज़ा किया गया है। महिला बोली भी माफिया को राजनीतिक संरक्षक प्राप्त हैं। सीएम ने एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट ली और बताया कि केस दर्ज़ है। लेकिन सीसीटीवी में जो जेसीबी नज़र आ रही है।सीएम ने बाइक नंबर के मालिक का पता कर पूछताछ के आदेश दिए और कहा कि यदि बाइक चोरी हैं तो ठीक हैं अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई करो कि उसने अपनी नंबर प्लेट क्यों और किसको दी। सीएम ने एसपी को 7 दिन का टाइम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले मेरे भाई की भी मामले में शामिल मिले तो करे कार्रवाई
मंच से सीएम बोले कि जो लोग राजनीतिक संरक्षण की बात करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मेरा भाई भी किसी मामले में शामिल मिलता हैं तो कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण देने वालों को हम देख लेंगे।

सीएम ने नाम न लेते हुए राहुल गांधी पर साधा निशाना

नारनौल में सीएम मनोहर लाल ने मड़लाना गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले साधन नहीं होते थे तो लोग ट्रको में सफर करते थे। मुझे भी रोहतक मीटिंग में आना था तो उस टाइम बस निकल गई तो वह ट्रक में आया था। लेकिन आज सारे साधन हैं। फिर ट्रक में क्यों आना। कुछ लोग ट्रक में आने का ड्रामा क्यों किया जा रहा हैं। सरकार के काफ़ी सुविधाएं जनता को प्रदान की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed