फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second accused of online cheating arrested

ऑनलाईन ठगी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Second accused of online cheating arrested
एक मोटरसाइकिल कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम से लगभग 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने जिले में ऑनलाइन ठगी व साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की हुई है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पहले ही एक स्पेशल टीम बनाई हुई है, जो इन ठगों पर अपनी निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 को पीड़ित विनोद कुमार निवासी करीरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक मोटरसाइकिल कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम से लगभग 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी उसके साथ हो गई है। जांच के बाद पुलिस ने आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इकोनोमिक सेल टीम ने बारीकी से जांच करते हुए आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी गौरव अमरावती कॉलोनी रांची (झारखंड) का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल कनीना में करीरा गांव के निवासी विनोद कुमार को एक मोटरसाइकिल कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर लगभग 35 लाख रुपये ठग लिए थे। इकोनॉमिक सेल टीम ने इससे पहले आरोपी के साथी देवाशीष प्रियदर्शी हिंदपीरी रण रांची (झारखंड) को करीब एक महीने पहले रांची से ही गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी का नाम बताया। जिस पर पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी गौरव को पुलिस ने रांची से पकड़ा है। आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed