फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second accused arrested in fraud case in the name of getting job

नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में दूसरा आरोपित गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2022 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in fraud case in the name of getting job
थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर नौकरी लगवाने के मामले में 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से 10 लाख रुपये भी बरामद कर लिये।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार वासी बचीनी जिला महेंद्रगढ़ ने थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस को नामजद व्यक्तियों के खिलाफ 29 अक्तूबर को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका संपर्क कुछ व्यक्तियों से हुआ था जिन्होंने बताया कि उनकी पहुंच बहुत अच्छी है और किसी भी नौकरी में लगवा सकते हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि नौकरी लगवाने के लिए पैसे लगेंगे और हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की थी। जिन्होंने शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर शिकायतकर्ता के दोहते को हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर नौकरी लगवाने के लिए 22 लाख 50000 रुपए लिये थे जो शिकायतकर्ता ने आरोपियों को मनी ट्रांसफर, इंटरनेट और फोन पे आदि के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए थे लेकिन आरोपी समय-समय पर शिकायतकर्ता को झूठा आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता के दोहते को न ही नौकरी लगवाया और पैसे वापस लेने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया था। मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर 22 लाख 50,000 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपित परीक्षित को 29 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। जिससे पुलिस ने ढाई लाख रुपये बरामद किए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रवि झांझड़िया वासी जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed