{"_id":"664e4f0adf3bb23ca6072576","slug":"second-accused-arrested-in-50-lakh-ransom-demand-case-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109642-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 50 लाख फिरौती मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 50 लाख फिरौती मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Thu, 23 May 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 23 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
कनीना। आरटीआई का दबाव बनाकर सेहलंग के एक निजी शिक्षण संस्थान संचालक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान प्रेम सिंह निवासी भड़फ के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार को नारनौल सीआई ने कनीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था व बुधवार को कनीना कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए टीम प्रभारी अमरदीप ने बताया कि गत जनवरी माह में कनीना सदर थाना पुलिस ने निजी स्कूल संचालक हरीश भारद्वाज की शिकायत पर प्रदीप कुमार व उसके पिता प्रेम सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया था। चार मई को आरोपी प्रेम सिंह ने सेशन कोर्ट नारनौल में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जो खारिज होने के डर से 9 मई को वापस ले ली थी। 20 अप्रैल को आरोपी प्रदीप कुमार ने भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत न होने पर कनीना कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।