फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sealing done after checking EVM machines for Napa by-election

नपा उपचुनाव के लिए इवीएम मशीनों की जांच के बाद की गई सीलिंग

Fri, 10 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sealing done after checking EVM machines for Napa by-election
इवीएम मशीनों की सीलिंग करते कर्मचारी। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। नगर पालिका अटेली के 5 वार्डों में 12 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को ईवीएम को प्रत्याशियों व उनके प्रपोजल के सामने मशीनों की जांच करवाकर सीलिंग की गई। सीटीएम व रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार राजेश कुमार की मौजूदगी में आईटीआई के इंस्ट्रेक्टर व दूसरे कर्मियों ने सीलिंग कर मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा। पांच वार्डों में होने वाले चुनावों में 12 प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

नपा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 3 से कुल 3, वार्ड नंबर 4 से 2, वार्ड नंबर 7 से 3 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड नंबर 8 व वार्ड नंबर 9 में दो प्रत्याशी हैं। अटेली नपा के 12 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। अटेली नगर पालिका में वार्ड संख्या 3 में 514, वार्ड 4 में 526, वार्ड 7 में 523, वार्ड 8 में 579 और वार्ड 9 में 609 मतदाता है। मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव गतिविधियों में शामिल और वोट डालने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना होगा। जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं है, उन्हें मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed