फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM issued challan and seized 32 buses

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने 32 बसों के चालान कर किया सीज

Sun, 14 Apr 2024 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
SDM issued challan and seized 32 buses
महेंद्रगढ़। उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ की ओर से शनिवार को विभिन्न स्कूलों में जाकर वाहनों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम संजीव कुमार ने शनिवार को यदुवंशी व सूरज स्कूल में जाकर वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यदुवंशी स्कूल की 50 बसों के दस्तावेज पूर्ण न होने पर चालान किया गया। वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से दो बसों के इंजन सीज होने के कारण कार्य में न लेने बारे लिखित में लिया। सूरज स्कूल में 32 बसों का दस्तावेज ना होने पर चालान किया और 3 बसों को सीज किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्कूल संचालक को निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल वाहन को जो सरकार की गाइडलाइन पूरी नहीं करता है उस वाहन को छात्रों को लाने के लिए न भेजें। उन्होंने कहा कि बिना कागजात व सरकार की गाइडलाइन के अगर कोई वाहन छात्रों को स्कूल लाता मिला तो वाहन को सीज कर स्कूल संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार महेंद्रगढ़ मदन लाल, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ अलका लांबा, उपनिरीक्षक हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल प्रदीप, एसएचओ ग्रामीण व शहर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed