फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM inspected the half-marathon venue.

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने लिया हाफ मैराथन के स्थल का जायजा

Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the half-marathon venue.
नारनौल। 9 अगस्त को होने वाली हाफ मैराथन दौड़ की तैयारियों का उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध यादव ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आईटीआई मैदान और पूरे मैराथन मार्ग का जायजा लिया। यह निरीक्षण सुरक्षा, यातायात, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करना है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुल 54287 प्रतिभागियों ने दौड़ के लिए पंजीकरण कराया है। 5 किलोमीटर दौड़ में सबसे अधिक 52221 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। वहीं, 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 2066 धावकों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले महिला व पुरुष विजेताओं को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। तृतीय स्थान के धावकों को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि मिलेगी। 5 किलोमीटर दौड़ के सभी प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके शीर्ष तीन विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं ट्रॉफी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed