फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM did surprise inspection of government institutions, most of the employees found absent

एसडीएम ने किया सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर मिले ज्यादातर कर्मचारी

Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
SDM did surprise inspection of government institutions, most of the employees found absent
स्कूल में शिक्षक से बात करते एसडीएम मनोज कुमार । संवाद - फोटो : Narnol
एसडीएम मनोज कुमार ने वीरवार को विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम वीरवार को सबसे पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेका में पहुंचे। यहां पर उन्हें छह शिक्षक, एक लिपिक और एक चपरासी अनुपस्थित मिला। इसके बाद उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना का औचक निरीक्षण किया, जहां पर 9 शिक्षक गैरहाजिर मिले। पीएचसी मंढाना के किए गए औचक निरीक्षण में 6 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद उन्होंने मिडिल स्कूल कोजिंदा पहुंचे, जहां पर बच्चों को बाहर बैठाया गया था। इस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि इन बच्चों को कमरों में बैठाकर पढ़ाया जाए। इस औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम को जिन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले उनके उच्च अधिकारियों को इन सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान एसडीएम ने आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना का दौरा किया। यहां पर पूरा स्टाफ मौजूद था। शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हुए मिले। यहां पर उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने इन बच्चों का लर्निंग लेवल भी बेहतरीन पाया। इस पर उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और आह्वान किया कि इसी प्रकार से आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई जारी रहनी चाहिए।

औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों से बात करते एसडीएम मनोज कुमार । संवाद

औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों से बात करते एसडीएम मनोज कुमार । संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed