{"_id":"66aaa704ea8159e5c0028b24","slug":"screening-to-identify-swine-flu-will-start-soon-in-civil-hospital-narnol-news-c-196-1-nnl1005-114636-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू की पहचान के लिए जल्द शुरू होगी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू की पहचान के लिए जल्द शुरू होगी स्क्रीनिंग
Thu, 01 Aug 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल। मानसून के मौसम में स्वाइन फ्लू रोग का संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। महेंद्रगढ में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं आया हैस लेकिन स्वाइन फ्लू के मानसून में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नागरिक अस्पताल नारनौल में स्वाइन फ्लू की पहचान के लिए स्क्रीनिंग जांच जल्द शुरू की जाएगी।
नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू रोग के उपचार के लिए एंटी वायरल दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के उपचार के लिए आईसीयू और वेंटीलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जिसे मेडिकल की भाषा में एच 1 एन 1 के नाम से जाना जाता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति के गले से सैंपल लेकर एच 1 एन 1 वायरस की जांच की जाती है। आमतौर पर सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति नियमित उपचार के बाद स्वस्थ हो जाते हैं, लेकिन कम रोग प्रतिरोधक क्षमता और बच्चे, गर्भवती महिला और बुजुर्ग लोगो के यह खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आईसीयू और वेंटीलेटर की सुविधा
जिला महेंद्रगढ़ में इस वर्ष अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई रोगी नहीं मिला है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए सभी तैयारी कर रहा है। इसके तहत जल्द ही स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। अभी तक सिर्फ उन लोगों की जांच की जा रही थी, जिनमें स्वाइन फ्लू रोग के लक्षण मिल रहे थे। स्क्रीनिंग जांच के तहत जिस भी व्यक्ति को खांसी-जुकाम है, उन सभी की जांच की जाएगी। क्योंकि एच 1 एन 1 वायरस अपनी प्रवृति के अनुसार कुछ संक्रमण के कुछ दिन बाद अपना प्रभाव दिखाना शुरू करता है। नागरिक अस्पताल में रोग के उपचार के लिए एंटी वायरस इंजेक्शन और दवाइयां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। वहीं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के लिए 10 बैड के आईसीयू और वेंटीलेटर की सुविधा भी है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव
स्वाइन फ्लू के लक्षण और इसके प्रभाव संक्रमण के कुछ दिन बाद नजर आते हैं। स्वाइन फ्लू से पीड़ित रोगी को बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बंद होना, सांस लेने में तकलीफ होना, ठंड लगना, सिरर्दद, शरीर में दर्द, थकान और कभी-कभी उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। वही प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर सामान्य बना रहे।
स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। इस वर्ष अभी तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित कोई रोगी नहीं मिला है। लोगों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में जल्द ही स्वाइन फ्लू रोग की स्क्रीनिंग जांच शुरू की जाएगी। इससे बचाव के लिए लोगों को अधिक मात्रा में पानी और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर सामान्य बना रहे।
डाॅ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल नारनौल।