फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scientific importance of Sanskrit language told to the youth

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को बताया संस्कृत भाषा का वैज्ञानिक महत्व

Sat, 15 Jun 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Scientific importance of Sanskrit language told to the youth
फोटो संख्या:73- योगाभ्यास... गांव देवनगर में आयोजित आठ  दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम में योगा करत
महेंद्रगढ़। गांव देवनगर में चल रहे आठ दिवसीय आर्यवीर दल प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को सातवें दिन प्रतिभागियों को संस्कृत एवं विज्ञान की कक्षाओं का आयोजन किया गया। शिविर में प्रतिभागिता कर रहे 90 युवाओं को विभिन्न प्रकार के योगासनों का भी अभ्यास कराया गया। साथ ही शिविर का शुभारंभ वहन के साथ किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रातः कालीन बौद्धिक कक्षा में निर्मल शास्त्री द्वारा संस्कृत संभाषण कक्षा का संचालन किया तथा शाम के बौद्धिक सत्र में डॉ. योगेंद्र यादव एवं डॉ. विकास ने विज्ञान की कक्षाओं का संचालन किया। निर्मल शास्त्री ने बताया कि संस्कृत न केवल सबसे प्राचीन भाषा है अपितु बहुत ही वैज्ञानिक भाषा भी है। संस्कृत न केवल भारत और भारतवासियों का गौरव है बल्कि आज पूरा विश्व संस्कृत के प्रति आकर्षित है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच कृष्ण कुमार आर्य, आर्य समाज प्रधान राजेश, मास्टर अनिल आर्य, हवलदार जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत आर्य, इंद्रपाल यादव व डॉ. विकास ने वैज्ञानिक तथ्यों तथा प्रक्रिया के साथ समझाया कि किस प्रकार धूम्रपान तथा शराब मनुष्य शरीर के लिए भयावह हानि करती है। यह किस प्रकार मानव मन तथा शरीर को अपना आदि बनाती है। डॉ. योगेंद्र यादव ने विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से शिविरार्थियों को सूर्य-पृथ्वी का संबंध, ऋतुओं का बनना, हैंडपंप से पानी का ऊपर आना, धूम्रपान से फेफड़ों में विषाक्त पदार्थ का जमा होना जैसी अनेक प्रक्रियाओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed