{"_id":"6a99c6774757c720a502f59d","slug":"school-state-karate-competition-to-be-held-in-mahendragarh-from-8th-to-10th-october-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144819-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 8 से 10 अक्टूबर तक होगी स्कूल स्टेट कराटे प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 8 से 10 अक्टूबर तक होगी स्कूल स्टेट कराटे प्रतियोगिता
विज्ञापन
नारनौल। स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले को केवल कराटे मुकाबलों की मेजबानी मिली है। यहां 8 से 10 अक्तूबर तक महिला वर्ग की कराटे प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रदेश के अन्य जिलों की खिलाड़ी भी भाग लेंगी
स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब बाकी मुकाबलों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तीसरा चरण 5 से 7 सितंबर, चौथा 8 से 10 सितंबर, पांचवां 11 से 13 सितंबर, छठा 16 से 18 सितंबर और सातवां चरण 8 से 10 अक्तूबर तक आयोजित होगा।
तीसरे चरण में महेंद्रगढ़ जिले से करीब 250 महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का दल 4 सितंबर को अलग-अलग जिलों के लिए रवाना होगा। पुरुष वर्ग में सोनीपत में कुश्ती और बास्केटबॉल, गुरुग्राम में लॉन टेनिस और क्रिकेट के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में पानीपत में फुटबॉल, पंचकूला में ताइक्वांडो और कैथल में जूडो प्रतियोगिता होगी। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में पानीपत में शतरंज व बैडमिंटन तथा पंचकूला में स्केटिंग के मुकाबले होंगे।
एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि पहले दो चरणों में जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण समेत कुल 6 पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में करीब 250 खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी मुकाबलों में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले के लिए और पदक जीतेंगे।