फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scholars from seven countries brainstormed on the status of Nagari script.

Mahendragarh-Narnaul News: सात देशों के विद्वानों ने किया नागरी लिपि की स्थिति पर विचार-मंथन

Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Scholars from seven countries brainstormed on the status of Nagari script.
नारनौल। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रविवार को मनुमुक्त भवन में अंतरराष्ट्रीय नागरी लिपि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भारत, नेपाल, थाईलैंड, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, कोस्टा रिका और कनाडा सहित सात देशों के लगभग दो दर्जन विद्वानों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में हिंदी विभाग के प्रोफेसर व अध्यक्ष डॉ. बीरपाल सिंह यादव और राजकीय महिला महाविद्यालय अलवर (राजस्थान) के प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह ने नागरी लिपि के स्वरूप और स्थिति पर प्रकाश डाला। इस दौरान नागरी लिपि पर केंद्रित दोहे भी प्रस्तुत किये। समारोह में डॉ. सुनील भारद्वाज, हरीश प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह में ये हुए सम्मानित
ट्रस्ट द्वारा नेपाल के हरीश प्रसाद जोशी (महेंद्रनगर) और प्रो. मोहन प्रसाद चौधरी (कंचनपुर), नीदरलैंड की डॉ. ऋतु शर्मा (आसन), थाईलैंड के धनभद्र लपसिरिकुल (बैंकाॅक), आस्ट्रेलिया के बाबूलाल शर्मा (पर्थ), कोस्टा रिका के हवीयर कोर्दैरो (सैन जोसे), कनाडा के हरमहेंद्र सिंह (टोरंटो) और भारत के चवाकुल रामकृष्ण राव, हैदराबाद (तेलंगाना), डॉ. कृष्णा मणिश्री, मैसूर (कर्नाटक), डॉ. प्रिया ए, कोट्टायम (केरल), डॉ. प्रभु चौधरी, उज्जैन (मध्यप्रदेश), रजनी प्रभा, मुजफ्फरपुर (बिहार), डॉ. उज्ज्वला राठौड़, धामी और डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), डॉ. अनूप सिंह, अलवर और डॉ. भीमसिंह सुथार, भादरा (राजस्थान), डॉ. सतीशकुमार यादव, पूसा (दिल्ली) व हरियाणा से पानीपत की डॉ. आभा त्यागी, रोहतक की डॉ. राजल गुप्ता, फरीदाबाद की डॉ. मधु सिंगला, भिवानी की डाॅ. सुशीला आर्य, रेवाड़ी की डाॅ. परवीन कुमारी और प्रो. मुकुट अग्रवाल, अटेली के डॉ. छतरसिंह वर्मा तथा नारनौल की डॉ. मीना यादव, डॉ. शर्मिला यादव और डॉ. पंकज गौड़ को हिंदी भाषा, साहित्य और नागरी लिपि के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत विभिन्न नामित सम्मानों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक समारोह में नर्मदा शर्मा, पर्थ (आस्ट्रेलिया), पूजा शर्मा (दिल्ली), ट्रस्टी डॉ. कांता भारती (नारनौल), हरीश चौहान (शिमला), डॉ. यशदेव त्यागी (पानीपत), बलजीत सिंह (नारनौंद) और प्रो. बलबीर सिंह सुथार, डॉ. धर्मवीर यादव (मीरपुर) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed