फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saying no to drugs, the youth of village Seka are moving ahead in sports and education

Mahendragarh-Narnaul News: नशे को न कहकर खेल-शिक्षा में आगे बढ़ रहे गांव सेका के युवा

Tue, 03 Feb 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Saying no to drugs, the youth of village Seka are moving ahead in sports and education
फोटो नंबर- 10गिंदोडी देवी, गांव-सेका
नारनौल। गांव सेका को प्रशासन द्वारा नशा मुक्त गांव घोषित किया गया है यानि गांव में कोई भी व्यक्ति ड्रग्स का सेवन नहीं करता। गांव के युवा नशे से दूरी बनाकर खेल व शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ रहे हैं। नशा मुक्ता गांव को लेकर पड़ताल की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में युवा, बुजुर्ग सहित कोई भी व्यक्ति स्मैक, गांजा सहित अन्य सूखा नशा नहीं करता। गांव में अधिकतर लोग शिक्षित है और जीवन यापन के लिए नौकरी, व्यापार व खेती-बाड़ी करते हैं। वहीं युवा खेल व उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव सेका की जनसंख्या 4 हजार है और करीब 2800 मतदाता है।
विज्ञापन

------
गांव के प्रत्येक घर में शिक्षित लोगों की संख्या अधिक है। वहीं बुजुर्ग युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए व उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। गांव के अनेक युवा उच्च पद पर कार्यरत हैं तो गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। -ईश्वर सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गांव में कोई भी व्यक्ति गांजा, स्मैक सहित सूखा नशा नहीं करता। गांव में कभी भी शराब पीकर लड़ाई-झगड़े करने व घरेलू हिंसा के मामले देखने को नहीं मिलते। -लीलावती देवी, गांव-सेका

-------
गांव के युवा खेती-बाड़ी में बड़ों का सहयोग करते हैं। सुबह के समय व्यायाम करते हैं जिससे गांव में शांति और सोहार्द पूर्ण वातावरण बना रहता है। -गिंदोडी देवी, गांव-सेका

-----
गांव में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है जिससे लोगों को जीवनयापन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं गांव सेका की पहचान हमेशा से सकारात्मक रही हैं। गांव के सभी लोग भाईचारे से रहते हैं। -विजयपाल, सरपंच, गांव सेका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article