फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanskrit is the soul of Indian culture: Vice Chancellor

संस्कृत भारतीय संस्कृति की आत्मा : कुलपति

Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the soul of Indian culture: Vice Chancellor
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ के तत्वावधान में संस्कृत व्याकरण शास्त्र में कारक प्रकरण विषय पर सात दिवसीय राष्ट्रीय ई-कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार से ऑनलाइन शुरू हुआ है। देशभर के 350 से अधिक संस्कृत विद्वान, आचार्यगण, विद्यार्थी और शोधार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय की शोधार्थी वीणा ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। इसकी व्याकरण परंपरा तर्क, अनुशासन और विचार की उत्कृष्ट प्रतीक है। कारक प्रकरण जैसे विषय मानव जीवन में कर्तृत्व और उत्तरदायित्व के बोध को जागृत करते हैं।
विज्ञापन

संस्कृत का अध्ययन वैश्विक सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने इस कार्यशाला की सरहाना करते हुए संयोजिका डॉ. सुमन रानी को बधाई भी दी। प्रो. वेदपाल डिंडोरिया आचार्य संस्कृत विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने बताया कि कार्यशाला छात्रों में वैदिक व लौकिक संस्कृत साहित्य के प्रति रुचि पैदा करते हुए साहित्य व व्याकरण शास्त्र के प्रति एक अच्छी समझ विकसित करेगी। हिमाचल प्रदेश से प्रो योगेंद्र, गुजरात से डॉ. रामकृपाल, डॉ. कृष्णा, उतर प्रदेश से डॉ. सतेंद्र , उत्तराखंड से डॉ.वेदव्रत, पंजाब से डॉ. राहुल, राजस्थान से प्रो. राजेश, डॉ सुमन, डॉ. विरेंद्र , जम्मू से डॉ. वीना, बिहार से विश्वेश्वर सहित आचार्य बलबीर, डॉ. निर्मला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed