{"_id":"65eccfa9ed0ed123ad08b9c4","slug":"sanskar-bhartis-team-was-the-winner-in-kabaddi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107995-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में संस्कार भारती की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में संस्कार भारती की टीम रही विजेता
Sun, 10 Mar 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। समस्त ग्रामवासियों व मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गांव जेरपुर में पहाड़ के पीछे स्थित ढाब में बाबा पांचों पीर के मेले के अवसर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिताओं का शनिवार को फाइनल मुकाबला पटिकरा व पाली के मध्य हुआ जिसमें पटिकरा की टीम विजेता रही। वहीं कबड्डी में संस्कार भारती की टीम ने बाजी मारी।
मेला प्रबंधक कमेटी के सदस्य मुकेश ने बताया कि क्रिकेट के फाइनल में पटिकारा की टीम ने टास जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए। पटिकरा टीम के लोकेंद्र ने 54 रन बनाकर नॉटआउट रहते हुए शानदार प्रदर्शन कर पटिकरा को जीत दिलाई। उन्होंने छह छक्के व तीन चौके लगाए तथा मैन ऑफ दा मैच उनके नाम रहा। वहीं पटिकरा की टीम की ओर से गौरव को मैन ऑफ दा सीरीज चुना गया।
उन्होंने बताया कि कबड्डी में संस्कार भारती व गुरुग्राम की टीम के मध्य मुकाबला हुआ था। संस्कार भारती टीम ने 31 प्वाइंट जुटाए जबकि गुरुग्राम की टीम 21 प्वाइंट ही ले पाई। मुकेश ने बताया कि रविवार को खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कुश्ती दंगल, लड़कों की दौड़, लड़कियों, लड़कों की कूद, बूढ़ों की दौड़, महिलाओं की पानी से भरे मटके दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं सुबह 8 बजे से ही प्रारंभ हो जाएंगी। इस अवसर पर गुगनराम पूर्व सरपंच, मास्टर अनिल यादव, मास्टर बिजेंद्र, बिजेंद्र रावत चेयरमैन, लक्ष्मण राजपूत, मुकेश राजपूत बीडीसी सदस्य, हरिकेश रावत आदि मौजूद रहे।