फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Sanjha Bazaar' will change the landscape of women's entrepreneurship.

Mahendragarh-Narnaul News: ‘सांझा बाजार’ से बदलेगी महिला उद्यमिता की तस्वीर

Fri, 23 Jan 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
'Sanjha Bazaar' will change the landscape of women's entrepreneurship.
नारनौल। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उत्पादों के विपणन के लिए स्थायी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में जल्द ही ‘सांझा बाजार’ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त केबिन तैयार किए जाएंगे। नगर परिषद ने 24 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अब बाजार में इनके लिए उपयुक्त स्थान का भी चयन कर रही है। प्राथमिक तौर पर पुरानी कचहरी के पास स्थान चिह्नित किया गया है, वहीं शहर के ऐसे अन्य क्षेत्रों पर भी विचार किया जा रहा है जहां आमजन की आवाजाही अधिक रहती है। इससे महिला उद्यमियों को अधिक ग्राहक मिलेंगे और उनके उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

‘सांझा बाजार’ में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो स्वयं अपने हाथों से उत्पाद तैयार करती हैं। इनमें अचार, पापड़, मसाले, हस्तनिर्मित वस्त्र, घरेलू सजावटी सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित महिलाओं को यहां निर्धारित केबिन उपलब्ध कराए जाएंग, जिससे वे बिना बिचौलियों के सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगी। यह पहल केवल बाजार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगी।
इससे महिलाओं को नियमित आय का स्रोत मिलेगा, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परिवार की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभा सकेंगी। स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को पहचान मिलने से ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी बढ़ावा मिलेगा।

वर्जन:
सांझा बाजार शहर में महिला उद्यमिता का नया केंद्र बनेगा। इसके लिए हमने शहर में कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल पुरानी कचहरी के पास जगह देखी है। बाजार में नप की ओर से जगह देखी जा रही है जहां ये बाजार स्थापित किए जा सकें। -कृष्ण कुमार, जेई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed