फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation workers to go on a nationwide strike on the 12th over their demands.

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर 12 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर

Sun, 08 Feb 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers to go on a nationwide strike on the 12th over their demands.
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि लेबर कोड के विरोध में एआईयूटीयूसी सहित 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के सांझा आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ग्रामीण सफाई कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों की साफ सफाई की रीढ़ है। नियमित रूप से गांवों में साफ-सफाई कर गांवों को साफ सुथरा और लोगों को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया जाए, सेवानिवृत पर एकमुश्त 10 लाख रुपये व 10 हजार पेंशन दी जाए, ग्रामीण सफ़ाई कर्मचारियों को स्वचालित वाहन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मास्क सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं, धुलाई भत्ता, औजार भत्ता की राशि बढ़ाई जाए, वेतन हर महीने के सात तारीख को किया जाना सुनिश्चित किया जाए, 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी लगाया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed