फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation workers on strike, garbage piles up in the city

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Sat, 02 May 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike, garbage piles up in the city
फोटो संख्या:60- पूर्ण कुमार, प्रधान, सफाई कर्मचारी
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के 70 सफाई कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को दूसरे की हड़ताल पर बैठ रहे। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा हुई है। शनिवार को शहर में कूड़ा उठान भी नहीं किया गया। इसके कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

वहीं शॉपिंग कांप्लेक्स, बाजारों में सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। शहर के मोहल्ला सैनीपुरा, सिनेमा रोड, पाठशाला के नजदीक, बिजली कार्यालय के नजदीक, मोहल्ला वाल्मीकि, बस स्टैंड के सामने सहित गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर हवा के झोंकों के साथ कचरा यहां से वहां फैलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों काे पक्का करना सहित अन्य मुख्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया जाएगा।

बॉक्स
लंबित मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है और न ही मांगों को पूरा किया जा रहा है। सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल अनिश्चित कालीन की जाएगी।
-पूर्ण कुमार, प्रधान, सफाई कर्मचारी
बॉक्स
कर्मचारियों की लंंबित मांगों को लेकर कई बार प्रदेश सरकार से वार्ता हो चुकी है। वार्ता के सरकार से केवल आश्वासन ही मिला है। अगर सरकार ने दो दिन में मांगें नहीं मानी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।-सोनू, उपप्रधान, सफाई कर्मचारी संघ
बॉक्स

शंकर मार्केट में सड़कों गंदगी फैलने के कारण परेशानी हो रही है। नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मचारियों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। -हनुमान, दुकानदार, शंकर मार्केट
बॉक्स
शहर में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगना शुरू हो गए है। सफाई कर्मचारी पता नहीं हड़ताल पर से कब लौटेंगे। तब तक शहर के डंपिंग प्वांइटों पर गंदगी के ढ़ेर लगने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आमजन को परेशानी उठानी पड रही है।-विक्रम चौहान, सब्जी मंडी रोड
बॉक्स
सड़कों पर गंदगी फैली हुई है। सुबह से शाम तक गंदगी उड़कर दुकानों में आती रहती है। दिनभर सफाई करते रहते हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पालिका के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर सफाई करनी चाहिए। -महेंद्र दीवान, बालाजी चौक

बॉक्स
दिनभर गंदगी उड़ने से दुकानों में आती रहती है। दो दिन से अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर विचार करे ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बनी रही। नपा ने भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। -सरोज देवी, शॉपिंग कांप्लेक्स

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article